जब डांस करते-करते चोटिल हो गई थीं करिश्मा कपूर, खून बहता रहा लेकिन नहीं रुकीं एक्ट्रेस

Jan 14, 2026 04:55 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज हम आपको करिश्मा कपूर से जुड़ी उस घटना के बारे में बता रहे हैं जब वो एक गाने का शूट कर रही थीं तो उनकी कॉस्ट्यूम की वजह से उनके खून आने लगा था, लेकिन एक्ट्रेस के कदम नहीं रुके।  

जब डांस करते-करते चोटिल हो गई थीं करिश्मा कपूर, खून बहता रहा लेकिन नहीं रुकीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड फिल्मों में गाने एक अहम रोल निभाते हैं। बॉलीवुड फिल्मों के गाने सालों-साल लोगों के बीच पॉपुलर रहते हैं। इन गानों को शूट करने के पीछे एक्टर-एक्ट्रेस की खास मेहनत होती है। आज हम आपको करिश्मा कपूर से जुड़ी एक ऐसी घटना बता रहे हैं जब डांस करते-करते उनके खून बहने लगा, लेकिन एक्ट्रेस के कदम नहीं रुके। एक्ट्रेस नहीं चाहती थीं कि शूट में किसी भी तरह की देरी हो।

बीवी नंबर 1 का था वो गाना

करिश्मा कपूर का ये गाना उनकी फिल्म बीवी नंबर 1 का था। इस फिल्म के एक गाने में करिश्मा कपूर ने मेटल की ड्रेस पहनी थी। डांस करते-करते उनके शरीर में मेटल की ड्रेस चुभ गई और उनके खून बहने लगा, लेकिन करिश्मा ने किसी को ये नहीं बताया और वो डांस करती रहीं।

करिश्मा ने पहनी थी मेटल की ड्रेस

फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर एशले रेबेलो ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था, "हम बीवी नंबर 1 का एक गाना शूट कर रहे थे जहां मैंने करिश्मा को एक मेटल ड्रेस दी थी, और जब वो स्टेप्स कर रही थीं उनके शरीर में मेटल चुभा, और पूरे गाने के दौरान उनके खून बह रहा था। मैंने गोल्ड ड्रेस पर लाल रंग देखा।"

करिश्मा ने किसी को नहीं बताई चोट की बात

एशले ने बताया कि करिश्मा ने तो खुद कुछ नहीं बोला, लेकिन जब उन्होंने खून देखा तो सबको पता चला कि करिश्मा कपूर को चोट लग गई है। इसके बाद शूटिंग रुक गई। लेकिन तब भी करिश्मा शूट में किसी भी तरह की देरी नहीं चाहती थीं।

शूटिंग में देरी नहीं चाहती थीं करिश्मा कपूर

एशले ने कहा कि उन्होंने कहा कि वो शूट को अगले दिन कर सकते हैं, लेकिन करिश्मा ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि नहीं, पूरा सेट लगा है। उन्होंने पूरा शूट खत्म किया और फिर अगले दिन उनका कॉस्ट्यूम बदला गया। हालांकि, करिश्मा को आगे चोट न लगे इसलिए टीम ने ड्रेस के नीचे बैंडेज लगाया और फिर उसे स्किन कलर फैबरिक से कवर किया। इसके बाद करिश्मा को वो ड्रेस पहनाई गई।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।