Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Singer Zubeen Garg Last Video Before his Death Viral on Social Media he was seen jumping in water
जुबिन गर्ग की मौत से पहले का वीडियो वायरल? पानी में छलांग लगाते दिखे सिंगर

जुबिन गर्ग की मौत से पहले का वीडियो वायरल? पानी में छलांग लगाते दिखे सिंगर

संक्षेप:

मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग के अचानक निधन से इंडस्ट्री सदमे में है। सिंगर की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई थी। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया रहा है कि ये वीडियो सिंगर की मौत से पहले का वीडियो है। 

Sep 20, 2025 01:48 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मशहूर गायक जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया। सिंगर के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। गायक जुबिन के साथ ये दुखद हादसा सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के वक्त हुआ और वह इस दुनिया को हमेशा के लिअ छोड़कर चले गए। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वो वीडियो जुबिन गर्ग का मौत से पहले का आखिरी वीडियो है। वीडियो में जुबिन पानी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वायरल हो रहा जुबिन का वीडियो?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जुबिन गर्ग अपना लाइफ जैकेट सही करते और फिर पानी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके आसपास बाकी और लोग बी नजर आ रहे हैं। पानी में कूदने के बाद जुबिन तैरते भी नजर आ रहे हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा का पोस्ट

सिंगर के निधन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि सिंगापुर में पोस्टमार्टम के बाद सिंगर का पार्थिव शरीर भारतीय अथॉरिटी को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद सिंगर के शरीर को घर लाने का प्रोसेस होगा।

जुबिन नार्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने सिंगापुर गए थे। लेकिन उनके कॉन्सर्ट से एक दिन पहले, स्कूबा डाइविंग करते समय उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की खबर आई। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर को तुरंत सीपीआर दिया गया था और सिंगर को अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।