70 के दशक की वो चाइल्ड सिंगर जिसने नाम बदलकर करिश्मा, माधुरी के करियर के लिए दिए सबसे हिट गाने, पहचानिए-

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एक चाइल्ड सिंगर ऐसी भी हुई जिसने हिंदी सिनेमा के सबसे पॉपुलर गानों को अपनी आवाज दी। जब वापसी की तो नाम बदलकर करिश्मा, माधुरी दीक्षित के करियर के सबसे हिट गाने गाए। पहचानिए इस सिंगर को।

singer poornima
singer poornima

60 और 70 के दशक में जब भी बच्चों के लिए कोई गाना होता था तो लीड सिंगर ही अपनी आवाज को थोड़ा बदलकर गाना गा देते थे। लेकिन 70 के दशक के शुरुआती सालों बाद इंडस्ट्री में चाइल्ड सिंगर को भी जगह मिलने लगी। उस दौरान एक ऐसी चाइल्ड सिंगर ने कदम रखा जो बाद में जाकर करिश्मा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित की आवाज बनी। हैरानी वाली बात तो ये है कि इस मशहूर सिंगर ने इंडस्ट्री में दो नामों का इस्तेमाल किया और इन दोनों नामों से मशहूर हुई। इस मशहूर सिंगर का नाम है सुषमा श्रेष्ठ जिन्हें आप पूर्णिमा के नाम से जानते होंगे।

मोहम्मद रफी के साथ गया गाना

नेपाल की रहने वाली सुषमा श्रेष्ठा के पिता के एक दोस्त हुआ करते थे जो म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी शंकर-जयकिशन के असिस्टेंट हुआ करते थे। उसी दोस्त ने सुषमा के नाम का सुझाव म्यूजिक डायरेक्टर को दिया था। सुषमा की आवाज मेकर्स को पसंद आया और सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्हें मोहम्मद रफी और सुमन कल्यानपुरी के साथ गाना गाने का मौका मिला। वो गाना था 'है न बोलो बोलो' फिल्म अंदाज के लिए। ये फिल्म 1969 में रिलीज हुई थी। इसके बाद चाइल्ड सिंगर वाले सॉन्ग जैसे 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई', 'एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल', 'तेरी है जमीन तेरा आसमान', क्या हुआ तेरा वादा' जैसे यादगार गाने गाए। सुषमा नाम बदलने से पहले सिंगर ने अपना आखिरी गाना फिल्म अंकुश के लिए गाया था जो आप स्कूल की प्रार्थना है। वो है 'इतनी शक्ति हमें देना दाता'।

इसलिए बदला नाम

80 के दशक में सुषमा ने शादी कर ली और इसके बाद उनके सिंगिंग करियर में बड़ा ब्रेक आ गया। फिर सुषमा ने 90 के दशक में अपनी वापसी की। म्यूजिक कंपनी ने उन्हें नाम बदलने का सुझाव दिया। सिंगर सुषमा श्रेष्ठा अब पूर्णिमा बन गई। उन्होंने वापसी करते ही जूही चावला के लिए 'तू तू तू तू तू तारा' गाया और माधुरी दीक्षित के लिए ‘चने के खेत में’ गाया।

करिश्मा की बनीं आवाज
इसके बाद करिश्मा कपूर के करियर की सबसे हिट आवाज बनीं। उन्होंने करिश्मा के लिए 'उई अम्मा उई अम्मा क्या करता है’,'हाय हुक हाय हुक हाय हाय', 'उंची है बिल्डिंग', 'सोना कितना सोना है' 'मैं पैदल से जा रहा था', 'मैं हूं बीवी नंबर 1'। ये पूर्णिमा ही थीं जो आखिरी के 60 के दशक से 90 की कई हीरोइनों की आवाज बनीं। आज भी उनके आवाज की खनक में ये गाने सुने जाते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडस्कूल की प्रेयर गाने वाली इस सिंगर ने नाम बदलकर की थी वापसी,करिश्मा की बनीं आवाज