Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Richest Man Have Networth More Than Shah Rukh Karan Johar
बॉलीवुड का वो अमीर इंसान, ना कि एक्टिंग ना डायरेक्टर, नेटवर्थ में शाहरुख को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड का वो अमीर इंसान, ना कि एक्टिंग ना डायरेक्टर, नेटवर्थ में शाहरुख को छोड़ा पीछे

संक्षेप:

आज हम आपको बॉलीवुड के उस अमीर शख्स की बात कर रहे हैं जो ना एक्टिंग करता है, ना डायरेक्टर है, लेकिन नेटवर्थ के मामले में वह कई पॉपुलर एक्टर्स तक को पीछे छोड़ देते हैं।

Dec 17, 2025 01:37 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालों की लाइफ शुरू से आसान नहीं होती है। सभी को काफी स्ट्रगल करना पड़ता है चाहे एक्टर हो या फिल्ममेकर। अब हम आपको ऐसे ही एक इंसान के बारे में बताने वाले हैं जो कभी टूथब्रश बेचते थे, लेकिन आज उनकी नेटवर्थ शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान से भी ज्यादा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोनी हैं प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर

जिनकी हम बात कर रहे हैं वो हैं रोनी स्क्रूवाला। रौनी प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के सबसे अमीर सेलेब में से एक हैं। हुरुन इंडिया रिच 2025 और फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक रोनी की नेटवर्थ 13300 करोड़ है।

शाहरुख समेत इनको पछाड़ा

वहीं हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख की नेटवर्थ 12500 करोड़ है। करण जौहर की 1880 करोड़ और बच्चन की 1630 करोड़ है जो पीछे रह गए।

वहीं उसी रिपोर्ट के मुताबिक भूषण कुमार की वहीं 8000 करोड़ नेटवर्थ है और आदित्य चोपड़ा की 10000 करोड़ है।

कभी बेचे टूथब्रश

रोनी की बात करें तो 80 के दशक में वह टूथब्रश बेचते थे, इसके बाद उन्होंने अपना केबल टीवी नेटवर्क स्थापित किया।

बने प्रोड्यूसर

1990 ने फिर वह यूटीवी के फाउंडर बने। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य, स्वदेश, रंग दे बसंती, जोधा अकबर और फैशन जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया।

फिर आरएसवीपी बनाया

इसके बाद स्क्रूवाला ने आरएसवीपी मूवीज की स्थापना की, जिसके जरिए उन्होंने केदारनाथ, उरी और सैम बहादुर जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। उन्होंने अपग्रेड, यूनिलेजर और यूएसपोर्ट्स सहित बाकी कई सक्सेसफुल वेन्चर्स की स्थापना की है और उसमें इन्वेस्ट किया है।

ये भी पढ़ें:आपने देखा शाहरुख खान का रहमान डकैत Fa9la डांस? फैन्स ने बनाया मजेदार AI वर्जन

रोनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने जरीना मेहता से शादी की है। जरीना इंटरप्रेन्योर हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।