Bollywood News : श्रद्धा कपूर-नोरा फतेही का नाम ड्रग्स केस से हुआ ड्रॉप, नहीं मिला दोनों के खिलाफ सबूत

Bollywood News इस लाइव ब्लॉग में मिलेंगी 25 अप्रैल शनिवार की एंटरटेनमेंट जगत की सभी बड़ी न्यूज। आमिर खान ने अरिजीत सिंह की तुलना मोहम्मद रफी से की है। दीपिका पादुकोण के कैमियो की खबर सामने आई है। धुरंधर 2 अब भी कमाई कर रही है। ये है आज की बड़ी खबरें-

Bollywood News : श्रद्धा कपूर-नोरा फतेही का नाम ड्रग्स केस से हुआ ड्रॉप, नहीं मिला दोनों के खिलाफ सबूत

श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही

Usha Shrivas| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

आज 25 अप्रैल को आने वाली जितनी भी बड़ी खबर है वो आपको एक ही जगह यहां देखने को मिलेंगी। आज शनिवार को भूत बंगला समेत हाल रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन में इजाफा होने की उम्मीद है। धुरंधर 2 रिलीज के सवा महीने बाद भी कमाई कर रही है। आमिर खान ने अरिजीत की तुलना मोहम्मद रफी से की है। ऐसी ही बड़ी खबरें हम आपको आज पूरा दिन बताते रहेंगे। एंटरटेनमेंट की खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए-

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज अपने 37 वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। फिल्म ने बीते दिन शुक्रवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवें हफ्ते में ये कलेक्शन 19।52 करोड़ था। अब तक कुल नेट कलेक्शन 1124.24 करोड़ पार पहुंच गया है। इस वीकेंड फिल्म कमाई कर सकती है।
इस सिंगर की आवाज सुन हैरान हो गई थीं जया बच्चन, इनाम में दे दिए 100 रुपये

कॉकटेल 2 में दीपिका पादुकोण का कैमियो
हाल में एक रिपोर्ट सामने आई है कि दीपिका पादुकोण फिल्म कॉकटेल 2 में कैमियो करती नजर आ सकती हैं। फिल्म के सीक्वल में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखेंगे। अब दीपिका के कैमियो की खबर है। फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज हो रही है।

अहान पांडे ने शाहरुख खान अंकल के बारे में कही ये बात

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से चमकने वाले एक्टर अहान पांडे ने बताया कि शाहरुख खान से वो प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि शाहरुख बहुत दयालु और इंटेलीजेंट हैं। अहान ने 17 साल की उम्र एक शॉर्ट फिल्म फिफ्टी बनाई थी। इस प्रोजेक्ट पर उन्हें उनके शाहरुख अंकल से सलाह मिली थी।

आमिर ने अरिजीत सिंह की तुलना मोहम्मद रफी से की

आमिर खान ने रेडियो नशा के साथ बातचीत में सिंगर अरिजीत के घर बिताए अपने उन चार दिनों के बारे में बात की। एक्टर ने बताया ये अनुभव वो जिंदगी भर नहीं भूल सकते। आमिर खान ने कहा कि अरिजीत भी अपनी गायिकी के जरिए कहानी बताते हैं जैसे मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, लता मंगेशकर, आशा भोसले और सोनू निगम करते हैं।

चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान की तारीफ की

चित्रांगदा सिंह, सलमान खान के साथ फिल्म मातृभूमि में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अब सलमान की तारीफ की और कहा कि कई लोगों ने मुझे सलमान को लेकर कई बातें कही थीं कि वह ऐसे हैं, वैसे हैं, लेकिन रियल में वह काफी अच्छे हैं और सबका ध्यान रखते हैं।

Share

यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर ने की शादी

यश राज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को शादी की फोटो शेयर कर सबको गुड न्यूज दी है। रणवीर सिंह से लेकर परिणीति चोपड़ा और कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।

Share

मोहित सूरी ने बताया क्यों नहीं डायरेक्ट की आवारापन 2

आवारापन 2 की जबसे अनाउंसमेंट हुई है तबसे फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं, लेकिन एक चीज जो सबसे मिस किया वो कि फिल्म को मोहित सूरी नहीं डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने पहला पार्ट डायरेक्ट किया था। वह बोले, 'मुझे ऑफर ही नहीं किया गया।'

Share

करण जौहर ने अनाउंस किया कॉफी विद करण 9

करण जौहर ने कन्फर्म किया है कि वह अपना पॉपुलर शो कॉफी विद करण का नौवां सीजन लेकर आने वाले हैं। कॉफी विद करण 9 इस दिवाली पर आएगा।

Share

2022 ड्रग्स केस में श्रद्धा-नोरा का नाम हटा

2022 ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही को रिलीफ मिल गया है। दरअसल, हाल ही में ऐसी रिपोर्ट आई है कि इस केस में सप्लिमेन्ट्री चार्जशीच से उनका नाम ड्रॉप कर दिया गया है क्योंकि इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।

Share

आशिकी 2 को दोबारा रिलीज करने पर आया श्रद्धा कपूर का रिएक्शन

फिल्मों के दोबारा रिलीज किए जाने के दौर में फैंस श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आशिकी 2 को दोबारा रिलीज करने की मांग कर रहे हैं. इस पर श्रद्धा ने अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने कहा कि ये बहुत ही शानदार आईडिया है. मैं प्रोड्यूसर को ये सुझाव दूंगी. क्योंकि उन्हें भी इस फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर देखना है.

Share

राकेश बेदी को नहीं मिले 1 करोड़


हाल में खबर सामने आई थी कि राकेश बेदी के काम से खुश होकर धुरंधर के मेकर्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये बोनस के रूप में दिए हैं। लेकिन अब एक्टर ने इस खबर को गलत बताया है। उन्हें एक करोड़ की रकम नहीं दी गई है।

Share

अहान पांडे ने शाहरुख खान अंकल के बारे में कही ये बात

मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से चमकने वाले एक्टर अहान पांडे ने बताया कि शाहरुख खान से वो प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि शाहरुख बहुत दयालु और इंटेलीजेंट हैं। अहान ने 17 साल की उम्र एक शॉर्ट फिल्म फिफ्टी बनाई थी। इस प्रोजेक्ट पर उन्हें उनके शाहरुख अंकल से सलाह मिली थी।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडBollywood News : श्रद्धा कपूर-नोरा फतेही का नाम ड्रग्स केस से हुआ ड्रॉप, नहीं मिला दोनों के खिलाफ सबूत