खलनायक रिटर्न्स की अनाउंसमेंट
संजय दत्त की फिल्म खलनायक को रिलीज हुए 33 साल हो गए हैं। अब 33 साल बाद संजय ने खलनायक रिटर्न्स की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने लिखा, कुछ कहानी खत्म नहीं होती। वो दोबारा शुरू होती है। खलनायक रिटर्न्स।


प्रभास
सिनेमाई गलियारों में 24 अप्रैल के दिन जितनी भी बड़ी खबरें आएंगी उसका अपडेट आपको यहां मिलेगा। ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर टीवी सीरियल में आने वाले ट्विस्ट तक, सारी चीजें इस लाइव ब्लॉग में आपको पता चलेंगी। (ये भी पढ़ें : आज OTT पर 7 फिल्में और सीरीज हुई हैं रिलीज, बना लें वीकेंड पर बिंज वॉच का प्लान)
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
चलिए आपको सबसे पहले बॉक्स ऑफिस का अपडेट देते हैं। ‘भूत बंगला’ का आज डे 8 है। डे 7 तक ‘भूत बंगला’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 84.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,121.09 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Day 8 LIVE: भूत बंगला का डे 8, शुक्रवार के दिन भी नहीं आ रहा उछाल)
‘अनुपमा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपडेट
अब आपको ‘अनुपमा’ और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट देते हैं। ‘अनुपमा’ में श्रुति की एंट्री होगी। श्रुति के आने की वजह से अनुपमा और राही का रिश्ता बिखर जाएगा। वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा, अरमान को सारा सच बता देगी। ऐसे में अरमान भड़क जाएगा और विद्या से रिश्ता तोड़ देगा। (ये भी पढ़ें: अरमान और विद्या के बीच छिड़ेगी कानूनी जंग? प्रोमो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन)
खलनायक रिटर्न्स की अनाउंसमेंट
संजय दत्त की फिल्म खलनायक को रिलीज हुए 33 साल हो गए हैं। अब 33 साल बाद संजय ने खलनायक रिटर्न्स की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने लिखा, कुछ कहानी खत्म नहीं होती। वो दोबारा शुरू होती है। खलनायक रिटर्न्स।
प्रभास के फैन के साथ हुई मारपीट
प्रभास की फिल्म डार्लिंग हाल ही में री रिलीज हुई है। इस दौरान का थिएटर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रभास के फैन के साथ मारपीट हो रही है।
आर्यन खान के साथ काम करना चाहते हैं अहान पांडे
अहान पांडे का कहना है कि वह आर्यन खान के साथ काम करना चाहते हैं यानी उनके डायरेक्शन में बनी किसी फिल्म में क्योंकि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।
वरुण धवन के साथ काम करने का विश करती थीं मृणाल
मृणाल ठाकुर ने वरुण धवन को बर्थडे विश करते हुए लिखा कि 2015 में मैनिफेस्ट करना कि आपके साथ काम कर पाऊं और साल 2026 में आपके साथ स्क्रीन शेयर करना...जिंदगी ने सच में सुनी है।
गोल्ड गाला 2026 में प्रियंका चोपड़ा होंगी सम्मानित
प्रियंका चोपड़ा को गोल्ड गाला 2026 में ग्लोबल वैनगार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
नीसा के साथ अपनी पैरेंटिंग पर बोलीं काजोल
काजोल ने जेन जी बच्चों के साथ पैरेंटिंग को लेकर नीसाके साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। काजोल ने बताया कि एक वक्त था जब दोनों के बीच काफी बहस हो जाती थी। लेकिन फिर उन्होंने बैठकर बेटी की बातों को समझने की कोशिश की और उन्हें समझाने की। ऐसे करके चीजें बेहतर हुई।
जैकी भगनानी के सिचुएशनशिप कमेंट पर रकुल की सफाई
जैकी भगनानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और रकुल के रिलेशनशिप को सिचुएशनशिप कहा था। अब रकुल ने इस स्टेटमेंट के वायरल होने पर कहा, हम आज बहुत हंसे हैं कि कैसे एक घंटे की लंबीच में से एक लाइन निकालकर हेडिंग बना दी गई है। हमें लगता है कि प्लेटफॉर्म्स को अब थोड़ा रिस्पॉन्सिबल होना चाहिए।
द केरल स्टोरी 2 की ओटीटी रिलीज डेट
सिनेमाघरों के बाद अब ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 8 मई के दिन हिंदी में जी5 पर रिलीज होने वाली है। विपुल शाह की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 52.92 करोड़ रुपये और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 62.33 करोड़ की कमाई की थी।
ओटीटी पर आईं नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट
आज के दिन ओटीटी पर कई सारी नई फिल्में और सीरीज आई हैं। अगर आपका वीकेंड पर घर बैठकर बिंज वॉच करने का प्लान है तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है। पूरी लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
अरिजीत सिंह ने क्या कहा
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित जियागंज के एक पोलिंग बूथ पर अरिजीत सिंह वोट डालने पहुंचे थे। उनका एक वीडियो आया है जिसमें पपराजी ने उनसे वोटिंग पर मैसेज देने का अनुरोध किया तो अरिजीत बोले, ‘अभी वोटिंग के बीच मैं क्या संदेश दे सकता हूं? लोग सोचने लगेंगे कि मैं खुद ही नेता बन गया हूं।’
'है जवानी तो इश्क होना' का गाना
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना' के मेकर्स ने फिल्म का गाना ‘वाओ’ रिलीज कर दिया है। फिल्म के लीड एक्टर वरुण धवन ने इस गाने को अपना बर्थडे जैम बताया है। दरअसल, गुरुवार के दिन वरुण का जन्मदिन था। वरुण ने इंस्टाग्राम पर गाने की एक झलक शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा बर्थडे जैम 'वाओ' है। इस ट्रैक को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड हूं और अपने सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे इस बर्थडे को 'वाओ' बनाया।'
सलमान खान ने अनाउंस की अपनी नई फिल्म
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर नयनतारा के साथ वीडियो पोस्ट कर अपनी नई फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। ये फिल्म अगले साल इर्द पर रिलीज होने वाली। ऐसे में सलमान ने लिखा, ‘थोड़ी दूर की सोचनी चाहिए इसलिए ईद 2027 की अनाउंसमेंट की… चिंता मत करो इस वाली का भी बताएंगे, जब सही समय होगा…सब्र, थोड़ा सा सब्र…मेरा जितना ही इंतजार करना पड़ेगा। जो हाल आपका है वो ही मेरा भी हाल है…. हाहा।’ बता दें, इस फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स (दिल राजू) प्रोड्यूस और वामशी पैडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।