Bollywood News : धनुष, मृणाल संग बनाएंगे फिल्म, दीपिका प्रेग्नेंसी में भी कर रही हैं शूट

Entertainment News: किस फिल्म ने कितनी कमाई की है? किसका ट्रेलर लॉन्च हुआ है? आपके पसंदीदा सितारों की जिंदगी में क्या चल रहा है? टीवी शोज में क्या होने वाला है? हर चीज की जानकारी आपको यहां मिलेगी।

Bollywood News : धनुष, मृणाल संग बनाएंगे फिल्म, दीपिका प्रेग्नेंसी में भी कर रही हैं शूट

दीपिका पादुकोण

Vartika Tolani| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

बॉलीवुड की चकाचौंध हो या ओटीटी का सस्पेंस, साउथ का स्वैग हो या टीवी की गपशप…मनोरंजन की दुनिया में आज जो कुछ घटेगा उसका हर छोटा-बड़ा अपडेट आपको यहां मिलेगा।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

बॉक्स ऑफिस से इसकी शुरुआत करते हैं। ‘भूत बंगला’ ने डे 4 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 64.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। (ये भी पढ़ें: LIVE: आज हो रही है ‘भूत बंगला’ की ठीक ठाक कमाई, जानें डे 5 का कलेक्शन) वहीं रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने डे 33 तक 1,117.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

टीवी सीरियल का अपडेट

अब टीवी सीरियल्स में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बताते हैं। आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा को पता चल जाएगा कि दिग्विजय उसके पति अनुज कपाड़िया को जानते हैं और सावी के कैफे के पीछे भी अनुज का ही हाथ। वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा सच जान जाएगी। अभिरा, काजल और विद्या की बातें सुन लेगी और उसे पता चल जाएगा कि उसके और अरमान के बीच आठ साल पहले विद्या ने जानबूझकर गलतफहमियां पैदा की थीं।

दूसरे बेबी के आने से पहले रणवीर सिंह को मिली बधाई

दूसरे बेबी की अनाउसंमेंट करने के बाद हाल ही में रणवीर सिंह को स्पॉट किया गया तो इस दौरान जब पैपराजी और फैंस ने उन्हें बधाई दी तो एक्टर ने स्माइल करते हुए सबको शुक्रिया कहा है।

Share

डेविड धवन क्या लेंगे रिटायरमेंट?

एक प्रमोशन के दौरान डेविड ने कहा कि वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की है जवानी तो इश्क होना है शायद उनकी लास्ट फिल्म हो। वह अब अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा इसके बाद मैं सिर्फ वरुण के पिता के नाम से कहलाना चाहता हूं।

Share

विजय वर्मा ने कार्तिक आर्यन को बताया किंग ऑफ पीआर

विजय वर्मा से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा कि उनके हिसाब से किंग ऑफ पीआर कौन है तो उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया। अब इस पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

Share

धनुष रूमर्ड गर्लफ्रेंड मृणाल के साथ बनाएंगे फिल्म

धनुष का काफी समय से मृणाल ठाकुर संग नाम जुड़ रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि धनुष एक फीमेल सेन्ट्रिक फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं और वह इसमें मृणाल ठाकुर को लेना चाहते हैं। हालांकि इस बारे में ना तो धनुष और ना ही मृणाल की तरफ से कोई कन्फर्मेशन आया है।

Share

दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूट कर रही हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका काम में बिजी हैं। फिल्ममेकर पुनीत मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के साथ फोटो शेयर की है और लिखा ये शूट 10 ऑन 10 था

Share

ऐश्वर्या और आराध्या का वीडियो

ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, आराध्या स्कूल ट्रिप पर गई थीं। ऐसे में ऐश्वर्या उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंची। सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या दूसरे माता-पिता के साथ बच्चों का इंतजार करती नजर आ रही हैं। फिर जैसे ही उन्हें आराध्या दिखीं उन्होंने अपना फोन निकाला और वीडियो ऑन कर दिया। आराध्या, ऐश्वर्या को देखकर खुश हो गईं और भागकर उनके पास आईं। फैंस ऐश्वर्या और आराध्या के बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं।

Share

हॉरर फिल्म का मोशन पोस्टर

आनंद पंडित और विक्रम भट्ट हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 12 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका आज मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है।

Share

पत्रलेखा बोलीं- मैं मां बनने के लिए तैयार नहीं थी

पत्रलेखा ने अपनी फिल्म ‘टोस्टर’ के प्रमोशन के दौरान कहा, ‘मैं हमेशा सोचती रहती थी कि शायद मुझे मां नहीं बनना है, शायद मैं तैयार नहीं हूं... आप समझ रहे हैं न। लेकिन अब मुझे अपने बच्चे के आसपास रहना बहुत अच्छा लगता है। ये बहुत खूबसूरत एहसास है। मुझे लगता है कि मैं इस समय अपना बेस्ट वर्जन जी रही हूं।’

Share

आयुष्मान खुराना की नई फिल्म

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज डेट अनाउंस हुई है। 27 नवंबर के दिन ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी हैं।

Share

धुरंधर पर क्या बोले अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार ने सुभांकर मिश्रा को दिए पॉडकास्ट में धुरंधर की तारीफ की और कहा, ‘सिनेमा बदल रहा है। कभी मौका मिलेगा ऐसे सिनेमा में काम करने का तो जरूर करूंगा।’

Share

अनीत पड्डा ने लिखा इमोशनल नोट

'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादाजी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे जीवन का एकमात्र प्यार, आप मुझसे दूर जा रहे थे, लेकिन आप मक्खन को नहीं भूले। आपने प्यार को थामे रखा, भले ही आप याददाश्त को थामे नहीं रख सके।’

Share

परेश रावल ने की सुनील ग्रोवर की तारीफ

परेश रावल ने मनी कंट्रोल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अभि, जब आप कपिल शर्मा शो को देखते हैं और जब आप सुनील ग्रोवर जैसे टैलेंट को देखते हैं। ये लोग बहुत ज्यादा टैलेंटेड हैं। टैलेंट का ज्वालामुखी हैं। उस कॉमेडी के साथ हमारा कॉम्पिटिशन है तो आपको आपकी सोच बदलनी पड़ेगी, वरना फिल्म नहीं चलेगी।’

Share

रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' एक मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जेनेलिया भी हैं और उनके 10 साल का बेटा राहिल भी हैं। बता दें, राहिल इस फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडBollywood News : धनुष, मृणाल संग बनाएंगे फिल्म, दीपिका प्रेग्नेंसी में भी कर रही हैं शूट