सैफ अली खान का लुक शेयर कर शाहरुख खान ने कर्तव्य की रिलीज डेट का किया ऐलान

Entertainemt News : फिल्मों के रिव्यूज, शूटिंग अपडेट्स, बिग बजट अनाउंसमेंट्स और स्टार्स की लाइफ से जुड़ी हर बड़ी जानकारी…इस लाइव ब्लॉग के जरिए हम आप तक पहुंचा रहे हैं।

सैफ अली खान का लुक शेयर कर शाहरुख खान ने कर्तव्य की रिलीज डेट का किया ऐलान

सैफ अली खान

Vartika Tolani| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

आज का फिल्मी खबरों का सिलसिला शुरू हो चुका है! अगर आपके पास समय कम है और आप बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर हलचल पर नजर रखना चाहते हैं, तो ये लाइव ब्लॉक आपके लिए ही है। (ये भी पढ़ें: जीना यहां मरना यहां, इस दर्दभरे गाने को लिखने वाले शैलेंद्र की हो गई थी मौत)

‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बुधवार (डे 13) को 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म डे 13 तक 124.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से ‘भूत बंगला’ ने 199.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के प्रलय फिल्म छोड़ने की खबर निकली गलत, जॉम्बी थ्रिलर में नजर आएंगे एक्टर)

कैसा है ‘धुरंधर 2’ का हाल?

‘धुरंधर 2’ का बुधवार के दिन डे 42 था। फिल्म ने डे 42 पर 1.19 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1,133.94 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। ‘धुरंधर द रिवेंज’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1,782.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 : 500 लीटर पेट्रोल-असली धमाकों के साथ शूट हुआ था क्लाइमेक्स)

शाहरुख खान ने कर्तव्य से रिलीज किया सैफ अली खान का पोस्टर

शाहरुख खान ने नेटफ्लिक्स की फिल्म कर्तव्य से सैफ अली खान का लुक रिलीज किया है। इस ड्रामा को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। उन्होंने लुक को शेयर कर लिखा, कर्तव्य के इस चक्रव्यूह में, हर फैसला एक इम्तिहान होगा। देखिए कर्तव्य 15 मई को नेटफ्लिक्स पर।

पोस्टर में आपको सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे। वहीं बैकड्रॉप में पुलिस की गाड़ी और आग नजर आ रही है।

Share

राजश्री ने फ्लॉन्ट किए ब्रेस्ट कैंसर के निशान

राजश्री देशपांडे जिन्होंने मार्च में बताया था कि ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने के बाद उनकी सर्जरी हुई है। अब उन्होंने नया पोस्ट किया जिसमें वह सर्जरी के निशान को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Share

इस दिन रिलीज होगी लुक्खे

म्यूजिकल एक्शन ड्रामा सीरीज लुक्खे की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह सीरीज 8 मई 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में राशि खन्ना, पलक तिवारी, लक्षवीर सिंह और नकुल रोशन सहदेव हैं।

Share

अपने पास हनुमान चालीसा रखती हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि वह अपने बैग में हमेशा हनुमान चालीसा रखती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि कोशिश करती हैं कि हर दिन इसे पढ़ सकूं।

Share

आशा भोसले की फोटो को फोन के वॉलपेपर पर लगाकर याद कर रही हैं पोती

आशा भोसले भले ही इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं, लेकिन उनकी पोती जनाई उन्हें हर दिन याद करती हैं। अब जनाई ने अपने फोन के वॉलपेपर की फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने आशा भोसले को गले लगाया हुआ है। इसी के साथ एक गाना चल रहा है आयलो तुम तो दिल्लगी में।

Share

यामी गौतम बोलीं- जो भाग्य में लिखा है उसे आपसे कभी छिना नहीं जा सकता

आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने ग्रेजिया को दिए इंटरव्यू में धुरंधर 2 की सक्सेस पर बात की। उनहोंने कहा, ‘इंसान के तौर पर, हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। इसका श्रेय काफी हद तक आदित्य को जाता है। मैंने उन्हें लाइफ के अलग-अलग फेज में देखा है। वो हमेशा शांत ही रहते हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन्होंने मुश्किल दौर में अपनी हताशा जाहिर की हो और न सफलता मिलने के बाद वो सामने आए हैं। हम दोनों ही भगवान के प्रति बहुत आभारी हैं। हमारे लिए आध्यात्मिकता बहुत जरूरी है और हम ईश्वर में विश्वास रखते हैं। अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है। जो आपके भाग्य में लिखा है, उसमें देरी हो सकती है, लेकिन वह आपसे कभी छिना नहीं जा सकता।’

Share

भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री सीजन 2

डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल हिन्दुस्तान टाइम्स से कहा, ‘हां, हम भय: द गाैरव तिवारी मिस्ट्री के सीजन 2 पर काम कर रहे हैं। मैं आपको ये नहीं बता सकता कि शूटिंग किस दिन शुरू होगी, लेकिन ये कह सकता हूं इस साल के आखिर तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।’

Share

प्रियंका चोपड़ा का बयान

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं ऐसी इंसान हूं कि अगर मेरे सामने कोई चुनौती आती है, तो मैं उससे उबरकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हूं। मैं हमेशा से ही कॉम्पिटेटिव रही हूं, यहां तक कि खुद से भी। चाहे पेजेंट की दुनिया हो या सिनेमा की, मेरा किसी से कोई रिश्ता नहीं था इसलिए मुझे पता था कि इस बिजनेस में मेरी मदद कोई करेगा। मुझे ही बहुत तेजी से सबकुछ सीखना पड़ेगा।’

Share

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस

‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 199.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ‘स्त्री’ ने दुनिया भर के बाॅक्स ऑफिस से 182 करोड़ रुपये कमाए थे। मतलब ‘भूत बंगला’ ने ‘स्त्री’ को पछाड़ दिया है।

Share

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के क्रू मेंबर्स एक बड़ा बैनर पकड़े हुए दिख रहे हैं जिस पर लिखा है, ‘करण और तेजा को जिंदगी की नई शुरुआत की ढेरों शुभकामनाएं।’ ऐसे में दोनों की शादी की अफवाहें फिर से तेज हो गई हैं। हालांकि, करण और तेजस्वी कह चुके हैं कि वे हाल फिलहाल शादी नहीं करने वाले हैं।

Share

रितेश देशमुख और सलमान खान का बॉन्ड

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर, बोमन ईरानी और सलमान खान भी हैं। रितेश ने बताया कि सलमान ने खुद फिल्म के बारे में पूछा था और कहा था, 'तुम मेरे बिना ये फिल्म नहीं बना सकते। फिल्म में मेरा एक रोल होना ही चाहिए।' फिर हमने सोचा समझा और उनके लिए एक रोल फाइनल किया... तो इस सलमान इस फिल्म का हिस्सा बने।

Share

यश ने ‘रामायण’ के बारे में क्या कहा?

यश का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यश फॉरेन मीडिया से बात करते हुए कहते हैं, ‘रामायण में कई एक्शन सीन्स हैं, लेकिन अगर बेस्ट सीन की बात करनी हो, तो एक सीन है जिसमें रावण की लड़ाई जटायु नाम के पक्षी के साथ होती है। जटायु पक्षियों का राजा है और बहुत बड़ा पक्षी है। रावण और जटायु के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाया जाएगा फिल्म में। ये सीक्वेंस कमाल का है। बेशक, इसे विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की मदद से तैयार किया गया है।’

Share

डकैत ओटीटी रिलीज

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' 8 मई को तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share

विकी कौशल की अपकमिंग फिल्म

विकी कौशल, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ खत्म करने के बाद अपनी अपकमिंग पौराणिक महाकाव्य 'महावतार' पर काम शुरू करेंगे। पहले छह महीने विकी कौशल की ट्रेनिंग होगी। इसके बाद साल 2027 की जनवरी में इसकी शूटिंग शुरू होगी जो दिसंबर 2027 तक पूरी हो जाएगी।

Share

नाना पाटेकर का वर्कआउट वीडियो

फोटोग्राफर-प्रोड्यूसर अतुल कासबेकर ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में नाना पाटेकर ट्राइसेप डिप्स करते नजर आ रहे हैं। अतुल ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अ-हो नाना साहेब...!!! आपने तो मेरे फिटनेस गोल्स ही बदल दिए! ये हैं नाना पाटेकर जी। इनकी उम्र 76 साल है। ये बार्स पर ट्राइसेप डिप्स कर रहे हैं। इन्होंने 15 डिप्स किए। क्या गजब के लेजेंड हैं।’

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडसैफ अली खान का लुक शेयर कर शाहरुख खान ने कर्तव्य की रिलीज डेट का किया ऐलान