सलमान खान की फिल्म में राजपाल को मिला रोल, भूत बंगला से अक्षय की हिरोइन वामिका को मिली पहली 100 करोड़ मूवी

हम इस लाइव ब्लॉग के जरिए आप तक हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पहुंचा रहे हैं। आज हमारी खास नजर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन पर है।

सलमान खान की फिल्म में राजपाल को मिला रोल, भूत बंगला से अक्षय की हिरोइन वामिका को मिली पहली 100 करोड़ मूवी

सलमान खान और राजपाल यादव

Vartika Tolani| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

मनोरंजन की दुनिया के लिए आज का दिन (28 अप्रैल 2026) काफी गहमागहमी भरा है। बॉक्स ऑफिस पर जहां 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के बीच जबरदस्त रेस लगी है। वहीं फिल्म गलियारों से सितारों के बेबाक बयान सुर्खियों में हैं। ऐसे में हम इस लाइव फीड के जरिए आप तक दिनभर के सबसे बड़े अपडेट्स पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

चलिए सबसे पहले आपको बॉक्स ऑफिस का अपडेट देते हैं। ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में 75% की गिरावट देखने को मिली है। सोमवार (डे 11) के दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन 117.05 करोड़ रुपये जा पहुंचा है। (ये भी पढ़ें: भूत बंगला का डे 11: अक्षय कुमार की फिल्म ने स्त्री को पछाड़ा, पर क्या भूल भुलैया 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाई?)

‘धुरंधर 2’ का हाल

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 41 दिन (डे 0 से लेकर डे 40 तक) हो गए हैं। इन 41 दिनों में इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,131.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,779.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने हिलाया बाहुबली 2 का सिंहासन, देखें वर्ल्डवाइड टॉप 2 बनने में अब कितनी कसर बाकी?)

करिश्मा ने पैपराजी को दी वॉर्निंग

करिश्मा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी को स्ट्रिकली बोलती हैं कि पीछे से जूम मत करना।

Share

भूत बंगला से वामिका गब्बी को मिली पहली 100 करोड़ फिल्म

भूत बंगला में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आईं वामिका गब्बी ने फिल्म के 100 करोड़ क्रॉस होने पर खुशी जाहिर की है। यह एक्ट्रेस की पहली 100 करोड़ फिल्म है।

Share

सलमान खान में मिला राजपाल यादव को अहम रोल

सलमान खान और नयनतारा की अपकमिंग फिल्म को लेकर नई रिपोर्ट आई है कि इसमें राजपाल यादव भी होंगे। राजपाल फिल्म में सलमान के राइट हैंड मैन का किरदार निभाएंगे। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह रोल काफी अहम होगा।

Share

गर्लफ्रेंड गौरी के साथ परिवार से मिले आमिर खान

आमिर खान के बेटे जुनैद की फिल्म एक दिन के स्पेशल प्रीमियर में आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी के साथ पहुंचे। इस दौरान गौरी एक्टर के बच्चों और परिवार वालों से मिलीं।

Share

शक्ति शालिनी से अनीत पड्डा की फोटो वायरल

सैयारा के बाद अब अनीत पड्डा फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आने वाली हैं। वह ग्वालियर में शूटिंग कर रही हैं और सेट से उनकी स्कूल ड्रेस में फोटो सामने आई है।

Share

रिलेशनशिप पर बोले आमिर खान

आमिर खान ने नवभारत टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे गौरी मिली और हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई। वो बहुत अच्छी हैं, उनके साथ मुझे सुकून मिलता है। हालांकि, मेरी (पूर्व पत्नियों) किरण (राव) और रीना (दत्ता) के साथ भी अच्छी बनती थी। हमारा रिश्ता गहरा था, लेकिन चीजें ठीक नहीं रहीं। जब आपने पूछा, तो मुझे लगा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। हम साथ में बहुत खुश हैं। मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।’

Share

धनुष की फिल्म की डिटेल

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीएस मित्रन पहले भंसाली प्रोडक्शंस के साथ 'राउडी राठोर 2' पर काम कर रहे थे। हालांकि, जब बात आगे नहीं बढ़ी, तो टीम ने नए आइडिया पर काम करना शुरू कर दिया। अब टीम जंगल पर आधारित एक पौराणिक कहानी पर काम कर रही है। कुछ महीने पहले स्क्रिप्ट फाइनल हुई है। मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए पहले राम चरण को अप्रोच किया, लेकिन बात नहीं बनी। अब धनुष इस फिल्म में लीड रोल प्ले करेंगे। इसकी शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

Share

वामिका गब्बी का पोस्ट

वामिका गब्बी की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म का नाम ‘भूत बंगला’ है। ऐसे में वामिका इमोशनल हो गईं। वामिका ने मंगलवार (28 अप्रैल) को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरी पहली 100 करोड़ की फिल्म। प्रियदर्शन सर, अक्षय सर और एकता मैम का शुक्रिया... पूरी कास्ट और क्रू का भी। 'भूत बंगला' जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है। इसे देखने, इसे महसूस करने और धीरे-धीरे इसके लिए... और मेरे लिए अपने दिल में जगह बनाने के लिए आपका धन्यवाद। ये तो बस शुरुआत है... मैं आती रहूंगी, आगे बढ़ती रहूंगी, और आपका मनोरंजन करती रहूंगी... हमेशा।'

Share

खलनायक के सीक्वल पर आया अपडेट

सुभाष घई ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, 'संजू बहुत समय से इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहता था। जब वो जेल में था तब उसने मुझे चिट्ठी लिखकर कहा था, 'अंकल, मैं ये फिल्म बनाना चाहता हूं।' इसलिए, मैंने उसे इसका कॉन्सेप्ट और कहानी भेजी। अगर आप मुझसे पूछें, तो कोई भी इस फिल्म को उस तरह से नहीं बना सकता, जिस तरह से मैंने बनाया था। हालांकि, मैं अपनी ही फिल्म का रीमेक नहीं बनाना चाहता और अब मैं 80 साल का हो गया हूं।'

Share

अक्षय कुमार का डांस हुआ वायरल

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के ग्रैंड फिनाले में होस्ट अक्षय कुमार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने टास्क दिया। जैकलीन ने अक्षय से हील्स पहनने और एक मिनट तक डांस करने के लिए कहा। जैकलीन बोलीं, ‘अगर आप बीच में रुक गए, तो आपको मेरे अकाउंट में 1 लाख रुपये जमा करने होंगे।’ पहले तो अक्षय हिचकिचाए और कहा, ‘पागल है क्या? मैं हील्स पहनूं? कहीं मोच-वोच न आ जाए। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं किया, मुझे बहुत डर लग रहा है।’ इसके बाद उन्होंने चैलेंज लिया और हील्स पहनकर डांस किया।

Share

कौन लिख रहा है ‘3 इडियट्स 2’ की स्क्रिप्ट?

आमिर खान ने कहा, 'ये उन फिल्मों में से एक है, जिन पर मैं जल्द ही काम शुरू करने वाला हूं। मुझे लगता है कि ये एक बहुत ही प्यारी कहानी है और अभिजात (अभिजात जोशी) और राजू (राजकुमार हिरानी) ने इसे बहुत ही बेहतरीन ढंग से लिखा है। इसलिए मैं भी इस पर काम करने और एक बार फिर 'फुंसुक वांगडू' बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

Share

‘3 इडियट्स 2’ पर क्या बोले आमिर खान

आमिर खान ने ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर अपडेट दिया है। आमिर खान ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा, ‘राजू अभी 3 इडियट्स 2 पर काम कर रहे हैं। मैंने कहानी सुनी है और कहानी बहुत बढ़िया है। हालांकि, स्क्रिप्ट पर अभी थोड़ा और काम होना बाकी है, लेकिन कहानी अपने आप में बहुत अच्छी है। इसमें पहली फिल्म जैसा ही ह्यूमर है और ‘3 इडियट्स’ जहां खत्म हुई थी उसके 10 साल बाद की कहानी है।’

Share

डॉन 3 पर फरहान अख्तर का बयान

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में फरहान ने 'डॉन 3' पर बात की। फरहान ने कहा, ‘मैंने जो सीखा है, वो ये है कि हमेशा अनएक्सपेक्टेड के लिए तैयार रहना चाहिए। जब ​​तक कोई चीज असल में फिल्म में आ न जाए, तब तक उसे पक्का नहीं माना जा सकता। असल में बात यही है।’

Share

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हुए स्पॉट

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार नजर आई हैं। उन्हें मुंबई के एयरपोर्ट पर अपने पति रणवीर सिंह के साथ देखा गया।

Share

फराह को था अपारशक्ति की काबिलियत पर शक

फराह ने बताया कि जब वह पहली बार अपारशक्ति से मिली थीं, तो उन्हें अपारशक्ति की काबिलियत पर शक था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि एक RJ, एक्टर कैसे बन पाएगा। फराह ने अपारशक्ति की पत्नी से कहा, ‘जब यह फिल्मों में आ रहा था, तो मुझे लगा था कि एक RJ भला फिल्मों में कैसे आएगा, लेकिन इसने तो कमाल ही कर दिया यार। इतना ही नहीं, यह एक बहुत अच्छा एक्टर भी बन गया है।’

Share

फराह खान का बयान

फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग का अगला एपिसोड शूट करने अपारशक्ति खुराना के घर पहुंची। वहां उन्होंने कहा कि उन्हें कभी-कभी ऐसा लगता है कि अपारशक्ति की कॉमिक टाइमिंग आयुष्मान खुराना से अच्छी है। बता दें, आयुष्मान और अपारशक्ति भाई हैं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडसलमान खान की फिल्म में राजपाल को मिला रोल, भूत बंगला से अक्षय की हिरोइन वामिका को मिली पहली 100 करोड़ मूवी