Bollywood News: कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म जल्द होगी रिलीज, अमिताभ बोले इस उम्र में करना चाहिए बॉडी पर काम

Bollywood News Update: आज की सबसे बड़ी हलचल सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मैदान में भी दिख रही है। तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

Bollywood News: कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म जल्द होगी रिलीज, अमिताभ बोले इस उम्र में करना चाहिए बॉडी पर काम

अमिताभ बच्चन, कार्तिक आर्यन और श्रीलीला

Vartika Tolani| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Entertainment News Updates: मनोरंजन जगत में आज हलचल काफी तेज है। ऐसे में हम आप तक ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लेकर इंडस्ट्री के बड़े प्रोडक्शन हाउसेज द्वारा की जा रही नई घोषणाओं तक, हर न्यूज इस लाइव ब्लॉक के जरिए पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Day 7 Box Office Collection LIVE: भूत बंगला का डे 7, स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 को छोड़ा पीछे)

तमिलनाडु वोटिंग

आज तमिलनाडु में वोटिंग भी है। ऐसे में आपको वोट देने जा रहीं फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों की तस्वीरें और वीडियो भी दिखाएंगे। दरअसल, इस बार की वोटिंग खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि साउथ एक्टर विजय ने पिछले साल अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी और इस साल वे पहली बार इलेक्शन लड़ रहे हैं।

आलिया चाहती हैं राहा बनें एथलीट

आलिया भट्ट का कहना है कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी राहा कपूर एथलीट बनें। उन्होंने यह भी बताया कि राहा काफी कॉम्पिटेटिव हैं।

Share

धुरंधर 2 का कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 1,122.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

Share

अमिताभ बच्चन बोले इस उम्र में बॉडी पर काम जरूरी

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अब लिखा, मैंने हाल ही में अपने एक कलीग को नोटिस किया कि सुबह का समय बेस्ट रहता है सोचने के लिए। क्रिएटिव लोगों के लिए यह बेस्ट समय है। लेकिन मेरे जैसे नॉन क्रिएटिव्स का क्या। काम करते रहो, काम काफी जरूरी है इस उम्र के लिए। अपने पर काम करो, अपनी बॉडी पर काम करो। बॉडी पर काम करना इस उम्र में काफी जरूरी है।

Share

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के लिए गुड न्यूज

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला साथ में फिल्म लेकर आ रहे थे, लेकिन फिर बीच में कोई अपडेट नहीं आया तो सबको लगा कि फिल्म बंद हो गई। लेकिन अब अनुराग बसु ने बताया कि फिल्म बिल्कुल बन रही है। शूट चल रहा है और जल्द फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

Share

डेविड धवन का बड़ा बयान

डेविड धवन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘वरुण को सलमान खान, गोविंदा और अक्षय कुमार पसंद हैं। मैं जो कुछ सीन शूट करता हूं, वे देखने में ऐसे लगते हैं जैसे वे सलमान खान के सीन हों, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। वरुण काे नहीं। कभी-कभी उसे ये चीज पसंद नहीं आती है। वह मुझसे कहता है, ‘पापा, आप मुझसे क्या करवाते रहते हो?’ मैं उससे कहता हूं कि ये मेरा सिनेमा है, लेकिन तुम इसे अपने अंदाज में करो। लोग ऐसी बातें कहेंगे ही क्योंकि गोविंदा और सलमान, दोनों मेरे साथ बहुत सारी फिल्में कर चुके हैं। ये जिंदगी का एक हिस्सा है। अच्छी बात है कि उसकी तुलना अच्छे अभिनेताओं से की जा रही है।’

Share

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय खन्ना पर बात की

ट्विंकल खन्ना ने IANS से कहा, ‘आज सुबह, मैं उन टॉपिक्स पर चर्चा कर रही थी जिन्हें मैं अपने अगले कॉलम में शामिल करने की सोच रही थी और अक्षय ने मुझसे कहा, ‘मत करना... विवाद में मत पड़ना’। ‘मत कर’ असल में मेरी राइटिंग करियर में अक्षय का एकमात्र और सबसे बड़ा योगदान है।’

Share

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आगे क्या होगा?

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के प्रोमो के मुताबिक, अभिरा और अरमान के हाथ मायरा की बेगुनाही का सबूत लगेगा। उन्हें चश्मदीद गवाह भी मिल जाएगा, लेकिन अरमान को कोर्ट पहुंचने में देरी हो जाएगी।

Share

अनुपमा में आने वाला ट्विस्ट

सावी का कैफे बंद होने के बाद अनुपमा, दिग्विजय, जया और बंकू के साथ अहमदाबाद चली जाएगी। वहां उसे इस बात का संकेत मिलेगा कि उसके और राही के बीच दरार आने वाली है।

Share

सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह के बारे में क्या कहा?

सारा अर्जुन ने फेमिना इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘को-एक्टर के मामले में रणवीर सिंह की बराबरी कोई नहीं कर पाएगा। वे वास्तव में यह मानते हैं कि यह फिल्म सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि सबकी है। सिर्फ एक्टर्स की नहीं, बल्कि टेक्निशियन्स, स्पॉट बॉयज और क्रू के हर सदस्य के साथ वह एक जैसा बर्ताव करते हैं। उन्होंने अपनी सिनियोरिटी को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया और न ही कभी दूसरों को छोटा महसूस कराया।’

Share

इन्होंने दिए वोट

आज तमिलनाडु के पोलिंग बूथों पर कई जानी-मानी हस्तियां नजर आईं। सुपरस्टार रजनीकांत, फिल्ममेकर एटली, म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर, अभिनेता धनुष, अजित कुमार, कमल हासन और श्रुति हासन ने अपना वोट डाला। इनमें से कई लोग वोट डालने के बाद गर्व से अपनी उंगलियों पर लगी स्याही दिखाते हुए भी नजर आए।

Share

दिव्या दत्ता को पसंद है अमिताभ बच्चन की ये आदत

दिव्या दत्ता ने फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अमिताभ बच्चन साहब की एक आदत मुझे बहुत पसंद है। वह हर किसी को उसके जन्मदिन पर विश करते हैं। आज के जमाने में ऐसा कितने लोग करते हैं? वह हमेशा ठीक रात 12 बजे सबको 'हैप्पी बर्थडे' विश करते हैं। उनमें लोगों को बहुत-बहुत खास महसूस कराने का एक खास हुनर ​​है और मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं।'

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडBollywood News: कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म जल्द होगी रिलीज, अमिताभ बोले इस उम्र में करना चाहिए बॉडी पर काम