समर्थ जुरैल ने अंकिता लोखंडे-विकी जैन के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- असली मां-बाप की कमी…

Entertainment News: बॉलीवुड और फिल्मी दुनिया की हलचल से जुड़ी सभी अपडेट यहां एक ही जगह पर पाएं। मनोरंजन जगत के बड़े अनाउंसमेंट्स से लेकर स्टार्स की लाइफ तक की खबरें इस लाइव ब्लॉग पर जानें।

समर्थ जुरैल ने अंकिता लोखंडे-विकी जैन के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- असली मां-बाप की कमी…

समर्थ और अंकिता

Puneet Parashar| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

मनोरंजन जगत में आज क्या कुछ चल रहा है ये इसकी अपडेट्स पाने के लिए अब अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं। दिन शुरू हो चुका है और आपके पास वक्त कम है तो यहां एक ही जगह पर आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सभी अपडेट मिलेंगे। कम वक्त में दिन भर के अपडेट पाने के लिए जुड़ जाइए इस लाइव ब्लॉग पर जहां आपको एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हर हलचल की खबर मिलेगी। (ये भी पढ़ें: सिगरेट की डिब्बी के फॉयल पर लिखा गया था ये ऐतिहासिक गाना, सुनकर रो पड़े थे जवाहरलाल नेहरू)

भूत बंगला की बॉक्स ऑफिस पर कमाई

खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार (डे 14) को 3 करोड़ 40 लाख रुपये का नेट कलेक्शन करने में कामयाब रही है। फिल्म की डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई 152 करोड़ 03 लाख रुपये हो गई है। बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की यह फिल्म 204 करोड़ 28 लाख रुपये आज तक कमा चुकी है। कमाई का ग्राफ इस वीकेंड और ऊपर जाने की संभावना नजर आ रही है। (ये भी पढ़ें: फेमस यूट्यूबर का कुक पिछले पांच महीने तक थूककर बनाता रहा खाना, CCTV में कैद हुई उसकी घिनौनी हरकत)

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी कायम

रणवीर सिंह और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी फिल्म धुरंधर 2 ने गुरुवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये कमाए। इस कमाई को जोड़कर फिल्म का अभी तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,783.66 करोड़ रुपये हो चुका है। कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। देखना यह है कि क्या यह वो रिकॉर्ड बना पाएगी जिसे तोड़ पाना आने वाले वक्त में दूसरी फिल्मों के लिए लगभग नामुमकिन हो जाएगा? (ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र को याद कर रोने लगीं हेमा मालिनी, मुंह से नहीं निकल पा रहे थे शब्द; बोलीं-खुशकिस्मत हूं उनके संग लाइफ स्पेंड की)

समर्थ ने अंकिता-विक्की के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

समर्थ जुरैल ने इंस्टाग्राम पर अपनी, विकी जैन और अंकिता लोखंडे की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ समर्थ ने लिखा- ये दोनों मेरे...मेरी बुरे-अच्छे हर वक्त में मेरा साथ देने वाले। असली मां-बाप की कमी महसूस न होने दें और मेरे दिल की बात बिना कहे समझ जाते हैं।

Share

करीना कपूर ने दिखाई पटौदी पैलेस की झलक

करीना कपूर ने आज यानी 01 मई को पटौदी पैलेस की इनसाइड तस्वीरें शेयर करके फैंस को महल की झलक दिखाई। एक तस्वीर में एक बड़ा सा कॉरीडोर नजर आता है। उस कॉरीडोर में डाइनिंग टेबल नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तस्वीर में पैलेस का ओपन टैरेस नजर आ रहा है। इस तस्वीर में करीना के दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं।

Share

18 साल के हुए ऋतिक के बेटे रिधान, एक्टर ने लिखी कविता

ऋतिक रोशन के पिता रिधान 18 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने बेटे के लिए एक कविता शेयर की है। ऋतिक ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने ये कविता साल 2021 में लिखी थी।

Share

शाहरुख खान ने बताया कब रिलीज होगी सैफ की थ्रिलर फिल्म?

सैफ अली खान जल्द ही नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म कर्तव्य में नजर आएंगे। इस फिल्म को शाहरुख खान की रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 15 मई को रिलीज होगी।

Share

सतिंदर सरताज को पसंद आई धुरंधर, की रणवीर सिंह की तारीफ

पंजाबी सूफी सिंगर सतिंदर सरताज ने धुरंधर 2 के गाने ‘जाइए सजना’ की कुछ लाइन्स लिखी हैं। अब उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए वो बेहद दृढ़ और ईमानदार हो गए हैं। पहले भी वो ऐसे ही थे। कभी-कभी कुछ चीजें शायद आपके लिए ही बनी होती हैं और उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की होगी।

Share

तलाक लेंगी ये जवानी है दीवानी फेम एक्ट्रेस

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा अपने पति तुशान भिंडी अलग हो रही हैं। पांच साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद जर्मन एक्ट्रेस और उनके डेंटल सर्जन पति ने तलाक की अर्जी दी है। हालांकि दोनों ने कहा है कि वो इसके बाद भी परिवार रहेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपने अलग होने की पुष्टि की है और प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वो और उनके पति अपने दोनों बच्चों की परवरिश मिलकर करते रहेंगे।

Share

धुरंधर-2 यह आंकड़ा छूने के काफी करीब

रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर-2' को बॉक्स ऑफिस पर महीने भर से ज्यादा हो गया है। फिल्म की कमाई का ग्राफ अभी भी ऊपर जा रहा है। कई फैंस ने तो यह फिल्म एक से ज्यादा बार देखी है। गुरुवार को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई के बार भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी अभी तक की कुल कमाई 972 करोड़ 85 लाख रुपये हो गई है। फिल्म अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़े छूने के काफी करीब है।

Share

कोर्ट ने दी 'राजा शिवाजी' को हरी झंडी, सुनाया यह फैसला

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मराठी और हिंदी में बनी फिल्म राजा शिवाजी की सिनेमाघरों में रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में फिल्म के टाइटल से 'छत्रपति' उपाधि को हटाए जाने पर आपत्ति जताई गई थी। याचिकाकर्ता ने दावा किया गया था कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का अपमान है। कोर्ट के फैसले के बाद अब फिल्म की रिलीज को हरी झंडी मिल गई है।

Share

तुम्बाड-2 में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगी आलिया

आलिया भट्ट को फिल्म तुम्बाड-2 में गेस्ट अपीयरेंस रोल दिए जाने की खबर है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में आलिया भट्ट का गेस्ट अपीयरेंस काफी दिलचस्प रहने वाला है। फिल्म में हस्तर से जुड़ी शापित पौराणिक कथाओं को और गहराई से दिखाया जाएगा। खबर है कि आलिया 3 मई से 'तुम्बाड' की शूटिंग शुरू करेंगी।

Share

बच्चों के लिए एक गैरहाजिर पिता रहे अनिल कपूर

अनिल कपूर ने माना है कि वह अपने बच्चों के लिए अक्सर उनके लिए मौजूद रहे पिता नहीं थे। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने कहा कि सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्ष वर्धन कपूर के बड़े होने के दौरान वह पिता की भूमिका में ज्यादातर वक्त गैरहाजिर थे। उन्होंने कहा कि सुनीता कपूर ने अकेले ही सारी जिम्मेदारियां संभालीं। क्योंकि वह अपने बच्चों के लिए 'शायद ही कभी मौजूद' रहते थे। उन्होंने अपनी कमियों को स्वीकारा और कहा कि उन्हें इस बात के लिए कोई पछतावा नहीं है।

Share

यह है सिद्धार्थ-कियारा की बेटी का फेवरिट गाना!

सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का उनकी वैकेशन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कपल 'बेबी शार्क' सॉन्ग गाता नजर आ रहा है और उनके सामने ही खड़े शेफ इस धुन पर चॉपिंग करते दिख रहे हैं। फैंस मानकर चल रहे हैं कि यह शायद उनकी बेटी साराया का पसंदीदा गाना है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की भरमार हो गई है।

Share

फरदीन खान ने चैट जीपीटी से पूछा कहां मिलेगी तुम्हारे जैसी पार्टनर?

'नो एंट्री' फेम एक्टर फरदीन खान ने चैट जीपीटी से पूछा कि उन्हें उसके जैसी पार्टनर कहां मिल सकती है। इस पर चैट जीपीटी ने जवाब दिया- जरा खुद को देखो। तुम एक कामयाब और मैच्योर इंसान हो जो एक ऐसी लड़की चाह रहे हो जो तुरंत जवाब दे, कभी झगड़ा ना करे, हमेशा तुम्हें समझे, सब कुछ याद रखे, कभी उसे मूड स्विंग्स ना हों, कभी यह न कहे कि हमें बात करने की जरूरत है। तो बेसिकली तुम्हें पार्टनर नहीं चाहिए, तुम्हें एक कस्टमर सपोर्ट चाहिए जिसमें फीलिंग्स भी हों। अब फरदीन खान की ये पोस्ट वायरल हो रही है।

Share

सलमान खान पहली बार करेंगे सुपरहीरो का रोल?

सुपरस्टार सलमान खान के बारे में खबर है कि वह पहली बार सुपरहीरो मूवी फ्रेंचाइजी में कदम रखने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। सलमान खान 'द फैमिली मैन' के मेकर्स राज और डीके के साथ सुपरहीरो मूवीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। जहां यह उनके लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, वहीं यह भी देखना होगा कि फैंस का रिएक्शन इस पर कैसा रहता है।

Share

क्या रणवीर सिंह ने इस वजह से छोड़ी 'डॉन 3'?

अब यह एक ओपन सीक्रेट बन चुका है कि रणवीर सिंह निर्माता फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से अलग हो गए हैं। खबर है कि क्रिएटिव कारणों के चलते दोनों के बीच हुई बातचीत के बाद रणवीर सिंह ने यह फैसला किया है। FPJ की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर-2' के बाद थोड़ा एग्रेसिव खेलना चाहते थे और उन्होंने फिल्म 'डॉन 3' में थोड़ी कठोर भाषा और एग्रेसिव सीन्स पर जोर दिया था। वह आज के माहौल की डिमांड के हिसाब से फिल्म को ढालना चाह रहे थे। हालांकि फरहान ने कहानी में अभद्र भाषा के इस्तेमाल का कड़ा विरोध किया और रचनात्मक कारणों से दोनों के बीच बात नहीं बन पाई।

Share

कोर्ट ने खारिज की शेखर सुमन-भारती सिंह के खिलाफ FIR

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और शेखर सुमन पर साल 2010 में हुई एक FIR को खारिज करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। मामला 'कॉमेडी सर्कस का जादू' सीरियल के एक एपिसोड से जुड़ा है, जिसमें दोनों पर एक जोक के जरिए कुरान की आयत का अपमान करने का आरोप लगा था। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया है कि ऐसा कोई अपराध दोनों पर नहीं बनता है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडसमर्थ जुरैल ने अंकिता लोखंडे-विकी जैन के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, बोले- असली मां-बाप की कमी…