Bollywood News: उर्वशी के पालतू डॉग की मौत, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Bollywood News: 26 अप्रैल रविवार की एंटरटेनमेंट की सभी बड़ी खबरों के लिए ये लाइव ब्लॉग है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की डेटिंग की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है, जानें क्यों? पढ़िए आज की खबरें-

Bollywood News: उर्वशी के पालतू डॉग की मौत, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

पेट डॉग के साथ उर्वशी ढोलकिया

Usha Shrivas| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Bollywood News: आज 26 अप्रैल रविवार की सबसे बड़ी खबरें आपको एक ही जगह पढ़ने को मिलेंगी। आमिर खान ने बेटे जुनैद की फिल्म एक दिन की एडवांस बुकिंग को लेकर बात की है तो एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान को प्रोफेशन एक्टर बताया है। श्रेया घोषाल ने अपने लिए महंगा अपार्टमेंट खरीदा है। अर्चना पूरनसिंह के बेटे के साथ पैसों का बड़ा स्कैम हो गया है, कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शादी कर ली है। ये हैं आज की बड़ी खबरें-

इसलिए एडवांस बुकिंग की थी शुरू

आमिर खान की बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन की रिलीज डेट 1 मई 2026 है। लेकिन टिकट बुकिंग 39 दिन पहले शुरू कर दी गई थी। अब आमिर खान ने इसके पीछे की वजह बताई है। आमिर ने कहा कि एक दिन एक छोटी फिल्म है, एक्टर नए हैं। इसलिए इस फिल्म को थोड़े ज्यादा समय की जरूरत है। इसलिए बुकिंग इतने दिन पहले शुरू की गई जिससे फिल्म ऑडियंस के बीच अपनी जगह बना सके।

चित्रांगदा ने सलमान को बताया प्रोफेशनल एक्टर

सलमान खान के साथ मातृभूमि में काम कर रही एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने हाल में दबंग खान की तरफी की। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भी कहा गया था कि सलमान के पास समय की कमी हैऔर वो अनप्रोफेशनल हैं इसलिए उन्हें पहले से शेड्यूल आगे बढ़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। लेकिन असल में चित्रांगदा को सलमान की तरफ से ऐसा नहीं लगा। वो उन्हें प्रोफेशनल एक्टर लगे।

शानू शर्मा ने की शादी

कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की जिसपर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। शानू वहीं हैं जिन्होंने रणवीर सिंह, परिणीती चोपड़ा जैसे एक्टर्स की तलाश की थी।

उर्वशी के डॉग की मौत, लिखा इमोशनल पोस्ट

उर्वशी ढोलकिया इस वक्त गहरे दुख से गुजर रही हैं। उनके पेट डॉग 'जैगर' अब इस दुनिया में नहीं है। डॉग की मौत उसके बर्थ डे वाले दिन हुई है। उर्वशी ने अपने पालतु डॉग के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Share

श्रद्धा कपूर ने की राहुल के जिस विज्ञापन की तारीफ

श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी और अनीत पड्डा का ये विज्ञापन अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

Share

श्रद्धा कपूर ने की अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तारीफ

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस स्टोरी में उन्होंने राहुल मोदी के नए ऐ़ड की तारीफ की है।श्रद्धा ने उस ऐड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्यूटनेस + बेस्ट एक्टिंग का परफेक्ट मिश्रण = अनीत पड्डा। और क्यूटनेस से याद आया, ये राइटर और डायरेक्टर कितना टैलेंटेड है। इसमें उन्होंने राहुल को टैग किया है।

Share

रणबीर कपूर ने आदित्य के साथ तस्वीर क्लिक कराने से क्यों किया मना?

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर साथ नजर आ रहे हैं। पैप्स जब रणबीर से दोनों की साथ में तस्वीर के लिए कहते हैं, रणबीर मजाक करते हुए कहते हैं- नहीं, नहीं इसके साथ नहीं। ये बहुत हैंडसम है।

Share

सलमान खान ने डब्बू मलिक को नहीं किया रिप्लेस

बिग बॉस 19 में नजर आए म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक में हाल में दावा किया था कि उनके पिता डब्बू मलिक को फिल्म मैंने प्यार किया में कास्ट किया गया था। बाद में सलमान खान ने उनके पिता को रिप्लेस कर दिया। लेकिन अब खुद डब्बू मलिक ने इन दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा जिस फिल्म के लिए एक साल तक मेहनत की थी उसका नाम सावन झूम उठा था। इस फिल्म को भी राजश्री प्रोडक्शन बना रहा था जिसने सलमान खान की मैंने प्यार किया प्रोड्यूस की थी। ये दोनों अलग प्रोजेक्ट्स थे। हालांकि, जब उन्होंने मैंने प्यार किया देखी तो उन्हें समझ आया कि इसमें कुछ वो ही एलिमेंट हैं जो उनकी फिल्म में होने वाले थे।

Share

संजत दत्त ने कन्फर्म की वास्तव 2


1999 में आई संजय दत्त की फिल्म वास्तव को ऑडियंस ने पसंद किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन महेश मंजेरेकर ने किया था। अब एक्टर ने वास्तव 2 को कन्फर्म कर दिया है। एक्टर ने बताया कि वो वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं।

Share

कभी अलविदा ना कहना की बनेगी सीरीज

साल 2006 में आई करण जौहर की फिल्म कभी अलविदा ना कहना की कहानी कको अब सीरीज के रूप में अडॉप्ट किया जाएगा। खुद करन जौहर ने इस न्यूज को कन्फर्म किया है। फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा जैसे एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड थी। उस समय मेकर्स को इस फिल्म के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब इसी कहानी को वेब सीरीज में नए कलाकारों के साथ पेश किया जाएगा।

Share

आमिर खान को पड़ी थी डांट

आमिर खान ने हाल में बताया कि उन्हें फिल्म लगान के समय असिस्टेंट डायरेक्टर रीमा कागती ने डांट लगा दी थी जबकि वो खुद प्रोड्यूसर थे। आमिर खान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान रीमा को इतने सारे कलाकारों का टाइम मैनेज करना होता था जैसे कौन कब कितनी देर ब्रेकफ़ास्ट करेगा। उन्हें खाना खाने में समय लगता है इसलिए उन्होंने कहा कि उन्हें ब्रेकफ़ास्ट के लिए 15 मिनट पहले बुला लें। लेकिन रीमा ने डांटते हुए कहा कि उनके लिए हेयर एंड मेकअप की टीम पहले नहीं आएगी। इस बात से आमिर इतने हर्ट हुए कि उन्होंने ब्रेकफास्ट करना ही बंद कर दिया था।

Share

श्रेया ने खरीदा लक्ज़री अपार्टमेंट

सिंगर श्रेया घोषाल ने मुंबई के पोश एरिया सांताक्रूज में एक लक्ज़री अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत 20 करोड़ से ज्तादा बताई गई है। इसके लिए श्रेया ने 1.25 करोड़ की स्टैम्प ड्यूटी दी है।

Share

अर्चना पूरनसिंह के बेटे आयुष्मान सेठी के साथ हुआ स्कैम

अर्चना पूरनसिंह के बेटे आयुष्मान सेठी को 87 हजार की ठगी हो गई है। उनके क्रेडिट कार्ड से इतने पैसे स्कैम कर लिए गए। आयुष्मान ने ये बात अपने बड़े भाई आर्यमान के व्लॉग में बताई। माहौल को हल्का बनाने के लिए आर्यमान ने अपना किस्सा भी बताया कि कैसे उनके साथ भी इसी तरह का स्कैम हुआ था। इस स्कैम में उन्हें भी 80 हजार का नुकसान हुआ था।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडBollywood News: उर्वशी के पालतू डॉग की मौत, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट