दो सुपरस्टार्स के ना कहने पर प्रोड्यूसर ने भाई को दे दिया रोल, सुपरहिट फिल्म ने की थी बंपर कमाई
सुपरहिट फिल्म जिसे दो बड़े स्टार्स ने करने से मना कर दिया। हीरो की तलाश जारी रही, जब मूवी बंद होने के कगार पर आई तो प्रोड्यूसर ने अपने एक्टर भाई को रोल दिया। फिल्म सुपरहिट हो गई। गेस कीजिए फिल्म का नाम?

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जिन्हें छोड़कर एक्टर्स को पछताना पड़ा। आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करेंगे जिसकी कहानी पर दो सुपरस्टार्स को डाउट हुआ। दोनों के ना कहने पर फिल्म के प्रोड्यूसर के भाई को रोल दिया गया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। रिजेक्ट करने वाले स्टार्स थे अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना, जिसने फिल्म की उनका नाम था अनिल कपूर। अब तक आपने फिल्म का नाम गेस कर लिया होगा? अगर नहीं तो मूवी का नाम और इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा यहां जान लीजिए।
सलीम-जावेद ने लिखी थी फिल्म
हम बात कर रहे हैं 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया की। फिल्म की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। वह जब यह मूवी लिख रहे थे तो उनके दिमाग में अमिताभ बच्चन थे। फिल्म का हीरो दिखाई नहीं देता है, उसकी आवाज सुनाई देती है। सलीम-जावेद की नजर में अमिताभ बच्चन का ऑरा इस रोल को सूट कर रहा था। वह जंजीर में एंग्री-यंग मैन वाला जलवा दिखा ही चुके थे।
अमिताभ बच्चन ने क्यों रिजेक्ट की थी फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक,अमिताभ बच्चन को लगा कि मिस्टर इंडिया में उन्हें स्क्रीन पर दिखने का मौका कम मिलेगा। उनके फैन्स अमिताभ को देखना चाहेंगे। रिपोर्ट्स ये भी थीं कि अमिताभ के बाद राजेश खन्ना को फिल्म ऑफर की गई लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्हें गायब होने वाला कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया था। इसके बाद फिल्म बंद होने के कगार पर आ गई। तब बोनी ने रिस्क लेने का फैसला लिया।
अनिल कपूर की झोली में गिरी मिस्टर इंडिया
फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर थे और प्रोड्यूसर बोनी कपूर। दोनों मिलकर नए हीरो की तलाश करने लगे। कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने अनिल को अरुण वर्मा के रोल में लेकर फिल्म बनाने का फैसला लिया।
मिस्टर इंडिया ने की बंपर कमाई
मिस्टर इंडिया का 3-4 करोड़ में बनी थी और फिल्म ने 10 करोड़ के आसपास कमाई की थी। फिल्म के गाने भी चार्टबस्टर थे। फिल्म में श्रीदेवी लीड रोल में थीं। मिस्टर इंडिया को तमिल और कन्नड़ में रीमेक भी किया गया था।
मोगैंबो पड़ा भारी
फिल्म में मोगैंबो का रोल अमरीश पुरी ने किया है। इससे पहले यह रोल अनुपम खेर को मिलने वाला था लेकिन डायरेक्टर शेखर कपूर को लगा कि अमरीश पुरी ही बेटर चॉइस हैं। मोगैंबो का रोल काफी पावरफुल था। अनिल कपूर अरुण वर्मा नाम के साधारण शख्स के रोल में थे जो अनाथ बच्चों को पालता है। कुछ लोगों का यह भी मानना था कि फिल्म का विलन हीरो पर भारी पड़ गया।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


