Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Kissa When Satish Kaushik Realised Mistake And Changed Actress Between Shooting
जब शूटिंग के बीच में ही बदलनी पड़ी एक्ट्रेस, अनिल कपूर की फिल्म में हो गई थी यह बड़ी गलती

जब शूटिंग के बीच में ही बदलनी पड़ी एक्ट्रेस, अनिल कपूर की फिल्म में हो गई थी यह बड़ी गलती

संक्षेप:

Bollywood Kissa: सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बड़ी गलती हो गई थी। दिवंगत एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक ने खुद यह किस्सा सुनाया था।

Jul 19, 2025 04:42 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-फिल्ममेकर सतीश कौशिक ने ना सिर्फ कई फिल्मों में गजब के किरदार निभाए हैं बल्कि उन्होंने हिंदी सिनेमा को कमाल की फिल्में दी हैं। यारों के यार दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक ने एक बार एक शो के दौरान बताया था कि कैसे कई बार निर्देशकों से भी शूटिंग के दौरान गलती हो जाती है। सतीश कौशिक ने बताया कि कैसे एक बार जब उन्हें ऐश्वर्या राय की फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने बीच में ही फिल्म की एक्ट्रेस को बदल दिया और यह काम उन्होंने बहुत ट्रांसपेरेंसी के साथ किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सतीश कौशिक ने खुद सुनाया था किस्सा

सतीश कौशिक ने कपिल शर्मा के शो पर बातचीत के दौरान बताया था कि कई बार निर्देशक से भी गलती हो जाती है। सतीश कौशिक ने सबके सामने यह किस्सा सुनाते हुए कहा कि मेरी एक फिल्म थी 'हमारा दिल आपके पास है', जो मैंने अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय के सा बनाई थी। उसमें एक दिन मैं बड़े प्रॉब्लम में फंस गया। सतीश कौशिक ने कहा, "मैं सीन शूट कर रहा था और उसके लिए मैंने हमारे NSD की एक जूनियर हैं गीता वशिष्ठ, तो मैंने ऐश्वर्या की एक दोस्त के किरदार में उनको फाइनल किया था। मैं हैदराबाद में सेट पर सीन शूट कर रहा था।"

जब सतीश को हुआ गलती का अहसास

सतीश कौशिक ने बताया, "वो शॉट लेते-लेते, वो सीन शूट करते-करते मुझे लगा कि मैंने मीता को गलत कास्ट कर लिया है। मुझे लगा कि ऐश्वर्या के सामने मुझे इस रोल में कोई प्यारी पर्सनैलिटी चाहिए थी, और उनकी (मीता) की स्क्रीन पर प्रिजेंस बहुत स्ट्रॉन्ग थी। इस सबमें वो बैलेंस नहीं हो पा रहा था। तो मैंने जल्दी लंचब्रेक कर दिया और फिर मैं मीता जी के पास गया, मैंने उनसे कहा कि मीता मुझसे एक गलती हो गई है। उसने पूछा क्या हुआ? मैंने कहा आप ना, गलत कास्ट हो गई हो इस फिल्म में।"

क्या था सतीश को मीता वशिष्ठ का जवाब?

सतीश कौशिक ने कहा कि उन्होंने इसके बाद मीता को अपनी वजह भी बताई कि क्यों उन्हें ऐसा लग रहा था कि कास्टिंग गलत हो गई है। इस पर मीता ने सतीश से कहा कि उन्हें खुद भी ऐसा लग रहा था कि इस फिल्म में उनकी कास्टिंग गलत हुई है। इसके बाद सतीश कौशिक और मीता वशिष्ठ ने लंच में बैठकर यह तय किया कि इस किरदार में कौन होना चाहिए। इसके बाद सतीश कौशिक ने कास्टिंग रिवर्स की और उस किरदार के लिए एक्ट्रेस को कास्ट करके फिल्म की शूटिंग पूरी की।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।