इस खूबसूरत हीरोइन को एक एक्टर ने मारा था थप्पड़, फट गई थी नस और जिंदगी भर के लिए बिगड़ गया था चेहरा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bollywood Kissa: हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस जिनके नाम सबसे लंबे अभिनय करियर का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है उनका चेहरा एक थप्पड़ की वजह से खराब हो गया था।

इस खूबसूरत हीरोइन को एक एक्टर ने मारा था थप्पड़, फट गई थी नस और जिंदगी भर के लिए बिगड़ गया था चेहरा

साल 1942 की बात है। फिल्म 'जंग-ए-आजादी' की शूटिंग चल रही थी। उस दौर की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस थीं और भगवान दादा लीड एक्टर थे। स्क्रिप्ट के मुताबिक, एक सीन में भगवान दादा को एक्ट्रेस के चेहरे पर थप्पड़ मारना था। कैमरे रोल हुए, डायरेक्टर ने एक्शन बोला और भगवान दादा ने एक्ट्रेस के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। भगवान दादा ने इतनी जोर का तमाचा जड़ा कि एक्ट्रेस जमीन पर गिर पड़ीं।

पड़ा लकवा

एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि एक्ट्रेस की आंख की नस पड़ गई है। इसके बाद एक्ट्रेस दो दिनों तक कोमा में रहीं। जब होश आया तब पता चला कि डॉक्टरों की गलत दवाइयों और नस फटने की वजह से उनके चेहरे के बाईं तरफ लकवा मार गया और उनकी बाईं आंख हमेशा के लिए सिकुड़ गई है।

कौन है ये एक्ट्रेस?

इस एक्ट्रेस का नाम ललिता पवार है। इस हादसे ने ललिता पवार से उनकी खूबसूरती और उनका लीड एक्ट्रेस का करियर हमेशा के लिए छीन लिया। करीब 3 साल तक उनका इलाज चला और उन्हें कोई काम नहीं मिला।

ऐसी दिखने लगी थीं एक्ट्रेस

ललित पवार

ललिता ने नहीं मानी हार

जब डायरेक्टर्स ने ललिता को लीड एक्ट्रेस का रोल देने से मना कर दिया तब उन्होंने फिल्मों में मां, बहन और सास के किरदार निभाने शुरू कर दिए। उनकी सिकुड़ी हुई आंख और चेहरे के हाव-भाव निगेटिव किरदारों के लिए इतने सटीक बैठे कि वो भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर सास बन गईं। याद दिला दें, रामानंद सागर की 'रामायण' में इन्होंने ने ही 'मंथरा' का किरदार निभाया था।

पति ने सगी बहन से कर ली थी शादी

ललिता पवार की निजी जिंदगी भी कुछ खास नहीं थी। उनकी निजी जिंदगी में भी उन्हें बहुत दुख मिले। उनके पति गणपत राव का उनकी सगी छोटी बहन से अफेयर शुरू हो गया। इस धोखे से टूट चुकीं ललिता ने अपने पति से राहें जुदा कर लीं। बाद में उन्होंने निर्माता राजप्रकाश गुप्ता से शादी की।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

ललिता ने हिंदी, मराठी और गुजराती में 700 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उनके नाम सबसे लंबे अभिनय करियर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

आखिरी दिन

जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उन्हें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी ने घेर लिया। कैंसर से जंग लड़ते हुए 24 फरवरी 1998 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जब उनका निधन हुआ, तो वह पुणे के अपने बंगले में अकेली थीं और उनके निधन की खबर भी दुनिया को दो दिन बाद मिली थी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।