बॉलीवुड का पहला एक्टर, जिसने पर्दे पर किया आइटम सॉन्ग, नहीं ली फीस! आज इंडस्ट्री पर करता है राज

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

क्या आपको पता है बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने पर्दे पर आइटम सॉन्ग किया है। यही नहीं वो आइटम सॉन्ग करने वाले मुख्यधारा (Mainstream) के पहले एक्टर हैं। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि इस आइटम सॉन्ग के लिए उन्होंने बिना पैसों के डांस किया था।

बॉलीवुड का पहला एक्टर, जिसने पर्दे पर किया आइटम सॉन्ग, नहीं ली फीस! आज इंडस्ट्री पर करता है राज

अक्सर देखा जाता है कि आइटम सॉन्ग किसी भी फिल्म की जान होती है। कई बार तो फिल्म से ज्यादा उसके आइटम नंबर की चर्चा होती है। वहीं, आइटम सॉन्ग का नाम सामने आते ही हमारे दिमाग में सिर्फ एक्ट्रेस का ही चेहरा सामने आता है, जो अपने लटकों-झटकों से उस पूरे गाने में जान डाल देती है। लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड के एक सुपरस्टार ने पर्दे पर आइटम सॉन्ग किया है। यही नहीं वो आइटम सॉन्ग करने वाले मुख्यधारा (Mainstream) के पहले एक्टर हैं। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि इस आइटम सॉन्ग के लिए उन्होंने बिना पैसों के डांस किया था। आइए जानते हैं कौन है वो?

इस फिल्म से किया था डेब्यू

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं। छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान आज बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। साल 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद शाहरुख ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यही नहीं शाहरुख ने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए।

आइटम सॉन्ग करने वाले पहले एक्टर हैं शाहरुख

क्या आप जानते हैं शाहरुख खान ने अपने करियर में आइटम सॉन्ग भी कर चुके हैं। यह बात बहुत कम लोग ही जानते है कि शाहरुख मुख्यधारा के अभिनेताओं में आइटम सॉन्ग करने वाले पहले एक्टर हैं। उन्होंने यह आइटम सॉन्ग साल 2005 में किया था। शाहरुख ने साल 2005 में आई फिल्म 'काल' में "काल धमाल" गाने पर आइटम सॉन्ग था। इस फिल्म में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और लारा दत्ता जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं, कुछ दूसरी रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लव का द एंड' (2011) में ताहा शाह पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने एक "पूरी तरह से आइटम सॉन्ग" किया था।

'किंग' में आएंगे नजर

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'किंग' को लेकर खबरों में हैं। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि 2024 में Netflix पर आई फिल्म The Archies के बाद, यह सुहाना खान की पहली थिएट्रिकल फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसे Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures ने प्रोड्यूस किया है। 'किंग', 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।