स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई इन बॉलीवुड फिल्मों का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल, 1 ने रच दिया था इतिहास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज हम आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई हैं और इन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है।

movies release in independence day
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई फिल्में रिलीज होती हैं। ऐसे मौके पर कई देशभक्ति वाली फिल्में रिलीज होती हैं तो वहीं कुछ हॉरर और कॉमेडी फिल्में भी रिलीज होती हैं तो चलिए बताते हैं अब आपको अब तक रिलीज हुई 15 अगस्त की फिल्मों के बारे में और उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

सिंघम रिटर्न्स

सिंघम रिटर्न्स

15 अगस्त, 2014 को सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर और बाकी स्टार्स थे। फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 216.56 करोड़ की कमाई की थी।

एक था टाइगर

एक था टाइगर

15 अगस्त, 2012 को सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ थीं। यह एक स्पाइ फिल्म थी, जिसमें रोमांस का भी तड़का देखने को मिला। इस फिल्म ने 320 करोड़ की कमाई की थी।

मिशन मंगल

मिशन मंगल

मिशन मंगल 15 अगस्त 2019 को रिलीज हुई। यह फिल्म इसरो के मार्स मिशन को लेकर बनी थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 291 करोड़ की कमाई की थी।

गोल्ड

गोल्ड

गोल्ड 2018 में स्वतंत्रता दिवस पर थिएटर्स में रिलीज हुई। यह रीमा कागती के डायरेक्शन में बनी एक हिंदी स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 158 करोड़ की कमाई की थी।

सत्यमेव जयते

सत्यमेव जयते

15 अगस्त, 2018 को रिलीज होने वाली फिल्म सत्यमेव जयते थी। इसे मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया था और इसमें जॉन अब्राहम थे। सत्यमेव जयते ने वर्ल्डवाइड 121 करोड़ की कमाई की थी।

बटला हाउस

बटला हाउस

स्वतंत्रता दिवस 2019 में भी जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस रिलीज हुई। यह रियल लाइफ इंस्पायरड एक्शन थ्रिलर मूवी थी। जॉन की इस फिल्म ने 127 करोड़ कमाए थे।

खेल खेल में

खेल खेल में

2014 के स्वतंत्रता दिवस को रिलीज होने वाली फिल्म थी खेल खेल में। इसमें अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, फरदीन खान भी थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 57 करोड़ कमाए थे।

स्त्री 2

स्त्री 2

2024 के स्वतंत्रता दिवस को रिलीज होने वाली फिल्मों में स्त्री-2 भी थी। इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक, पंकज त्रिपाठी थे। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,780.76 करोड़ की कमाई की थी। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्म थी।

शोले

शोले

15 अगस्त, 1975 को रमेश सिप्पी की फिल्म शोले रिलीज हुई, जो ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन जैसे एक्टर्स थे। शोले ने उस वक्त 50 करोड़ की कमाई की थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।