2026 में ये एक्टर्स कर रहे हैं बॉलीवुड में डेब्यू, एक तो है साउथ का बड़ा नाम, जानिए

Dec 20, 2025 07:49 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

2026 में कई नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आने वाली हैं। इन फिल्मों से कई नए चेहरे फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। साल 2026 इन नए एक्टर्स के नाम रहने वाला है। जानिए कौन किस फिल्म में आएगा नजर।

2026 में ये एक्टर्स कर रहे हैं बॉलीवुड में डेब्यू, एक तो है साउथ का बड़ा नाम, जानिए

2026 हिंदी फिल्मों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल नई फिल्मों के साथ कई नए कलाकार भी हिंदी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। आने वाले साल में कई नए कलाकार हैं जो एक्टिंग की दुनिया में तो कदम रख चुके हैं, लेकिन अभी तक बॉक्स ऑफिस का स्वाद नहीं चखा। नए साल में इन कलाकारों की पहली फिल्म थिएटर पर दस्तक देगी। ये नए एक्टर फिल्मी दुनिया में कितना लंबा सफर तय करेंगे, ये इन एक्टर की पहली फिल्म और इन्हें पसंद करने वाली ऑडियंस तय करेगी। 2026 में थिएटर पर डेब्यू कर रहे हैं ये एक्टर्स-

सिमर भाटिया

अक्षय कुमार की बहन की बेटी सिमर भाटिया ने बॉलीवुड में कदम रख लिया है। सिमर भी मामा की तरफ फिल्मों में करियर बनाने जा रही हैं। एक्ट्रेस की पहली फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में सिमर सिर्फ एक लव इंटरेस्ट के तौर पर नजर आएंगी।

akshay kumar simar bhatia

अगस्त्य नंदा

अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य को एक्टिंग करते हुए जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म आर्चीज में देखा होगा। लेकिन अब अगस्त्य अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। अगस्त्य अपनी पहली थिएटर रिलीज फिल्म इक्कीस से बॉक्स ऑफिस का स्वाद चखेंगे। फिल्म 1 जनवरी को रिलीज हो रही है।

मेधा राणा

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर में मेधा राणा नजर आने वाली हैं। मेधा एक मॉडल हैं और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। अब इन्हें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान पांडे के साथ बॉर्डर 2 में देखा जाएगा। ये फिल्म 23 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है।

साई पल्लवी

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में साई पल्लवी नजर आने वाली है। साई साउथ फिल्मों का बड़ा नाम है। लेकिन हिंदी फिल्मों में एक्ट्रेस अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म साल 2026 में रिलीज हो रही है।

श्रीलीला

कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म आशिकी 3 में नजर आने वाली साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म का अधिकतर हिस्सा शूट कर लिया है। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म मई 2026 में दस्तक देने वाली है।

सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपना OTT डेब्यू साल 2023 में नेटफ्लिक्स की फिल्म आर्चीज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुकी हैं।

अब सुहाना पिता के साथ अपनी पहली थिएटर रिलीज फिल्म किंग में नजर आएंगी। आर्चीज में सुहाना के काम को पसंद नहीं किया गया था। ऐसे में शाहरुख खान बेटी के लिए किंग बना रहे हैं। ये फिल्म दिवाली 2026 के आस-पास रिलीज हो सकती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;