'बदसूरत औरत' बोलकर निकला घर से! पत्नी के आरोपों पर भड़का एक्टर, बोला- विक्टिम कार्ड खेल रही

By Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान

दर्शन जरीवाला और अपरा मेहता शादीशुदा है। हालांकि, दोनों 23 साल से अलग रह रहे हैं और दर्शन जरीवाला साल 2010 से इंटीरियर डिजाइनर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

apara mehta darshan jariwala
बॉलीवुड कपल अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला

एक्टर दर्शन जरीवाला ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अपरा मेहता के लगाए आरोपों पर 23 साल बाद चुप्पी तोड़ी है। अपरा ने दर्शन पर घर छोड़कर चले जाने, उन्हें ‘बदसूरत’ कहने और यह कहने का आरोप लगाया था कि उनका प्यार खत्म हो चुका है। अब दर्शन ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये ‘फॉल्स मेमोरी’ यानी समय के साथ यादों के बदल जाने का मामला हो सकता है।

‘बदसूरत’ कहने के आरोप पर क्या बोले दर्शन?

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में दर्शन ने कहा कि किसी के लुक्स को लेकर भद्दी टिप्पणी करना उनके स्वभाव में ही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं किसी साधारण दिखने वाली महिला को भी बदसूरत नहीं कह सकता। यह एक बेहद अप्रासंगिक टिप्पणी होगी। मैं इंसान के अंदरूनी स्वभाव की बात करता हूं, बाहरी रूप-रंग की नहीं।’

ये भी पढ़ें:
क्योंकि…की अपरा मेहता बोलीं-हर किसी ने मुझे हर जगह छुआ था

23 साल बाद लगाए गए आरोपों पर उठाए सवाल

दर्शन और अपरा पिछले 23 साल से अलग रह रहे हैं। ऐसे में पुराने आरोपों पर बात करते हुए दर्शन ने सवाल उठाया कि इतने साल बाद इन बातों को सामने लाने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा, ‘23 साल अलग रहने के बाद वह अब इन बातों को क्यों उठा रही हैं? उनका जो मन करे वह बोल सकती हैं और विक्टिम कार्ड खेल सकती हैं, लेकिन मैं अपनी सच्चाई जानता हूं।’

क्यों टूटी दर्शन और अपरा की शादी?

दर्शन और अपरा साल 1982 में शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी टूटने की वजह बताते हुए दर्शन ने कहा कि वक्त के साथ उनकी प्राथमिकताएं और सोच बदल गई थी। इसी दौरान एक बिजनेस वेंचर के असफल होने से उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई, जिसकी वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ता गया।

ये भी पढ़ें:
Anupamaa : अपरा मेहता के बाद अब बेटी कुशाली की शो में एंट्री

तलाक की कोशिश भी कर चुके हैं दर्शन

दर्शन ने दावा किया कि उन्होंने कानूनी तौर पर तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल की थी। हालांकि, आखिरी वक्त पर अपरा ने अपनी सहमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद जज ने उनका तलाक का आवेदन खारिज कर दिया और दोनों का कानूनी तौर पर तलाक नहीं हो सका।

घर छोड़ने के बाद दोस्तों के यहां रहे दर्शन

दर्शन ने यह भी बताया कि जब उन्होंने सांताक्रूज स्थित अपना घर छोड़ा, तब अपने पास मौजूद लगभग सारी चीजें अपरा और अपनी बेटी के लिए छोड़ दी थीं। उनके मुताबिक, उस वक्त उनके पास नया किराए का घर लेने तक के पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने कुछ समय दोस्तों के घर रहकर गुजारा किया।

ये भी पढ़ें:
काजल संग किसने की मारपीट? खेसारी या पवन, एक्ट्रेस बोलीं- नाम लिया तो वो मुझे...

बेटी के साथ रिश्ते को लेकर क्या बोले?

अपरा के इस दावे पर कि उन्होंने अकेले अपनी बेटी की परवरिश की, दर्शन ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह आज भी अपनी बेटी के संपर्क में हैं। दोनों की बातचीत होती रहती है और वह बेटी की आर्थिक मदद भी करते हैं।

‘मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं’

दर्शन ने साफ किया कि वह अपने अतीत से आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह साल 2010 से इंटीरियर डिजाइनर अनाहिता इटालिया के साथ रिलेशनशिप में हैं और अपनी मौजूदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।