अल्लू अर्जुन की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री से खुश हुए फैंस, रणवीर, सोनाक्षी, समांथा ने भेजा प्यार

Jun 07, 2025 02:16 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डायरेक्टर एटली ने दीपिका पादुकोण के साथ लेकर एक नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने रिएक्शन देकर एक्ट्रेस को बधाई भेजी है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री से खुश हुए फैंस, रणवीर, सोनाक्षी, समांथा ने भेजा प्यार

संदीप रेड्डी वांगा के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद डायरेक्टर एटली ने दीपिका पादुकोण को लेकर अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। एक शानदार वीडियो के साथ AA22xA6 में एक्ट्रेस के होने की जानकारी दी गई है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड हीरो होंगे। वीडियो में डायरेक्टर, एक्ट्रेस के सामने फिल्म की कहानी समझा रहे हैं। एक्ट्रेस के चेहरे के एक्सप्रेशन बता रहे हैं कि उन्हें ये नरैशन सुनने में कितना मजा आ रहा है। वीडियो के अंत में दीपिका को एक्शन करते हुए भी दिखाया जा रहा है। मतलब ये एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म से जुड़ने पर एक्ट्रेस के फैंस और और इंडस्ट्री सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

दीपिका-अल्लू की फिल्म पर फैंस का रिएक्शन

सन पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका और डायरेक्टर एटली को कहानी पर बात करते हुए एक्शन करते देखा जा सकता है। इस वीडियो पर सेलेब्स ने एक्ट्रेस को बधाई दी है। रणवीर सिंह ने फायर वाला इमोजी शेयर की है। एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु, मृणाल ठाकुर, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सेलेब्स ने इस खबर पर खुशी जताई है। वहीं एक्ट्रेस के फैंस खुश हैं कि वो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। ये फिल्म पुष्पा एक्टर और दीपिका के फैंस के लिए खास होने वाली है।

एटली के साथ फिल्म

बता दें, दीपिका और डायरेक्टर एटली पहले भी फिल्म जवान में साथ काम कर चुके हैं। उस फिल्म में दीपिका का किरदार छोटा था लेकिन लीड नयनतारा पर भारी पड़ा था। अब अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 में देखने का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म से जुड़ी अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा एक्ट्रेस कल्कि के दूसरे पार्ट पर काम कर रही हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।