जब जीनत अमान को परवीन बाबी समझ लेते थे फैंस, एक्ट्रेस बोलीं- उनकी मौत के बाद...
बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने हाल ही अपने फैंस को एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार दुबई में एक फैन उन्हें परवीन बाबी समझ लिया था और उन्हें थोड़ा अजीब लगा था।

70 और 80 के दशक में परवीन बाबी और जीनत अमान दो ऐसी हिरोइनें थीं जो बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में नजर आती थीं। दोनों ही इंडस्ट्री की काफी स्टाइलिश हिरोइनें थीं। गुरुवार को जीनत अमान ने रेडिट पर फैंस के साथ आस्क मी एनिथिंग सेशन किया। इस सेशन के दौरान जीनत अमान से एक फैन ने पूछा कि क्या उन्हें कभी किसी फैन ने परवीन बाबी समझा? इसपर जीनत अमान ने हां में जवाब दिया। साथ ही, एक्ट्रेस ने एक किस्सा भी सुनाया।
जब जीनत को परवीन समझ लेते थे फैंस, ऐसा होता था एक्ट्रेस का रिएक्शन
रेडिट यूजर ने लिखा- हेलो जीनत जी। जब मैं बच्चा था तब मैं आपमें और परवीन बाबी में हमेशा कंफ्यूज हो जाता है। क्या आपको कभी पब्लिक में किसी ने परवीन बाबी समझा? इस सवाल का जवाब देते हुए जीनत अमान ने कहा, “वो बहुत कॉमन गलती थी। परवीन काफी बढ़िया थीं, तो मैंने कभी इस चीज का बुरा नहीं माना।”
जीनत ने सुनाया दुबई का किस्सा
इसी सवाल के जवाब में जीनत अमान ने बताया कि कैसे एक बार दुबई में एक महिला उन्हें परवीन बाबी समझ बैठी थी। उन्होंने बताया कि दुबई में एक बार एक महिला फैन ने उन्हें परवीन बाबी समझ लिया था। उस वक्त को असहज हो गई थीं क्योंकि ऐसा परवीन बाबी की मौत के बाद हुआ था। जीनत ने बताया कि उन्हें ही उस फैन को बताना पड़ा था कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं हैं।
नेटफ्लिक्स की सीरीज में नजर आएंगी जीनत अमान
बता दें, परवीन बाबी को स्किजोफ्रेनिया नाम की बीमारी थी। साल 2005 में उनका निधन हुआ था। वहीं, जीनत अमान की बात करें तो जीनत अमान जल्द ही नेटफ्लिक्सी की सीरीज द रॉयल्स में नजर आएंगी। जीनत अमान अपने इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


