Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Actress who left films Mayoori Kango Papa Kehte Hain actress is now CEO of Publicis Groupe Global Delivery
कॉर्पोरेट जॉब करने के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री, आज इस कम्पनी की हैं CEO

कॉर्पोरेट जॉब करने के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री, आज इस कम्पनी की हैं CEO

संक्षेप: बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद कई सारी एक्ट्रेसेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी है, लेकिन सिर्फ एक ही ऐसी एक्ट्रेस है जिसने कॉर्पाेरेट वर्ल्ड में जगह बनाने के लिए बॉलीवुड छोड़ा है।

Wed, 22 Oct 2025 07:04 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कभी 90 के दशक में बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर अपनी सादगी और मुस्कुराहट से दिल जीतने वाली मयूरी कांगो अचानक फिल्मों से गायब हो गईं। सलमान खान की फिल्मों ‘पापा कहते हैं’ और ‘बेताबी’ में नजर आने वाली यह भोली-सी लड़की उस वक्त की “नेशनल क्रश” थीं। लेकिन फिर... कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और एक बिल्कुल अलग रास्ता चुन लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन फिल्मों में आईं नजर

मयूरी ने अपने छोटे लेकिन यादगार फिल्मी सफर में करीब पांच फिल्में और दो टीवी शोज किए। ‘एलओसी कारगिल’ (2003) में उनकी संजीदा एक्टिंग ने उन्हें सराहना और पहचान दोनों दिलाई। फैंस को लगने लगा था कि अब मयूरी बॉलीवुड में लंबा सफर तय करेंगी। मगर इसी फिल्म के बाद उन्होंने सबको चौंका दिया। उन्होंने अचानक कैमरे और ग्लैमर से दूरी बना ली।

पढ़ाई

दरअसल, उनका झुकाव हमेशा से किताबों और टेक्नोलॉजी की ओर था। यही कारण था कि मयूरी ने इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन, फिर 2004 में एमबीए किया। जब उन्हें समझ आया कि टेक ही उनकी दुनिया है तब उन्होंने फिल्में छोड़ कॉरपोरेट वर्ल्ड में कदम रखा।

आज कहां हैं मयूरी?

उन्होंने पहले सिस्को जैसी ग्लोबल टेक कंपनी में काम किया और फिर 2008 में गूगल इंडिया से जुड़ गईं। आज मयूरी पब्लिसिस ग्रुप के ग्लोबल डिलीवरी की सीईओ हैं। मयूरी कहती हैं कि एक्टिंग ने उन्हें क्रिएटिव थिंकिंग दी, वहीं टेक्नोलॉजी और एजुकेशन सेक्टर में काम करने से उन्हें “लार्ज स्केल इम्पैक्ट” बनाने का मौका मिला।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।