तबू की बहन को जानते हैं आप? 60 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं काम, विंदू दारा सिंह से की थी शादी

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Tabu Sister: बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू को आप जानते हैं, लेकिन क्या आप तबू की बहन को पहचानते हैं? उनकी बहन 60 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

तबू की बहन को जानते हैं आप? 60 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं काम, विंदू दारा सिंह से की थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस तबू की बहन भी एक समय पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा हुआ करती थीं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में यश चोपड़ा की फिल्म ‘फासले’ से डेब्यू किया था। क्या आपने उन्हें पहचाना? नहीं! एक और हिंट देते हैं। उन्हें आपने ‘नसीब अपना अपना’ में भी देखा था। अब भी नहीं जान पाए? तबू की बहन का नाम फराह नाज है।

60 से ज्यादा फिल्में

बॉलीवुड में कदम रखने के बाद फराह ने कई बड़े सितारों के साथ काम किया। उन्होंने राजेश खन्ना, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, अनिल कपूर आदि के साथ ‘नसीब अपना अपना’ (1986), ‘ईमानदार’ (1987), ‘मरते दम तक’ (1987), ‘नकाब’ (1989), ‘यतीम’ (1988) आदि के साथ कई हिट फिल्में दीं।

अब कहां हैं?

करियर के पीक पर रहते हुए उन्होंने इस चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़ने और शादी करने का फैसला लिया। पहले उन्होंने 1996 में दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह से शादी की। शादी के आठ साल बाद उन्होंने उनसे तलाक लिया और फिर साल 2003 में सुमित सहगल से दूसरी शादी की।

फराह नाज

इन विवादों में आया था उनका नाम

पहला विवाद: साल 1989 में जब फराह ‘कसम वर्दी की’ में काम कर रही थीं तब अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने उनपर जोक मारा था। फराह को चंकी का जोक पसंद नहीं आया था, वह नाराज हो गई थीं और उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंकी के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था।

दूसरा विवाद: उसी साल उनकी और अनिल कपूर की फिल्म ‘रखवाला’ रिलीज हुई थी। जब ये फिल्म फ्लॉप हो गई तब अनिल कपूर ने बयान दिया कि अगर इस फिल्म में माधुरी दीक्षित होती तो फिल्म हिट होती। इस कमेंट से फराह काफी नाराज हो गई थीं और उन्होंने कथित तौर पर एक्टर को धमकाया था।

सार

डेब्यू फिल्म: 'फासले' (1985)

प्रमुख फिल्में: ‘नसीब अपना अपना’ (1986), ‘ईमानदार’ (1987), ‘मरते दम तक’ (1987), ‘नकाब’ (1989) और ‘यतीम’ (1988) उनकी यादगार फिल्मों में से हैं।

पति का नाम: 1996 से 2002 तक विंदू दारा सिंह, 2003 से अभी तक सुमित सहगल

एक्टिंग से दूरी: 90 के दशक के अंत में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी, हालांकि बाद में उन्होंने कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।