
कैंसर को हराया, 55 साल की उम्र में फिर से बनीं स्टूडेंट, 90 की दशक की इस हिरोइन को पहचाना?
Bollywood Actress Education: आइए आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, कैंसर को मात दी है और 55 साल की उम्र में डॉक्टोरेट हासिल किया है।
आइए आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो अपनी एक्टिंग के आगे हीरो को भी पानी पिला देती हैं। 90 के दशक की इस एक्ट्रेस ने तीन साल की उम्र से ही मणिपुरी, भरतनाट्यम और कथक सीखना शुरू कर दिया था। बनारस के बसंत कन्या महाविद्यालय में एडमिशन लिया और खेल कूद में मन लगा लिया। एक समय ऐसा आया कि वह स्टेट-लेवल बास्केटबॉल चैम्पियन बन गईं।
आर्मी पब्लिक स्कूल में लिया था एडमिशन
इसके बाद वह दिल्ली आ गईं। दिल्ली में उनका एडमिशन धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल में हुआ। उस वक्त वो डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन कोई ये बात मानता नहीं था। उन्होंने खूब पढ़ाई की और उस साल साइंस में सबसे ज्यादा नंबर लाईं, लेकिन धीरे-धीरे उनका ध्यान पढ़ाई से हटकर एक्टिंग की तरफ भागने लगा। उन्होंने ‘सौदागर (1991)’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
साल 2012 में हुआ कैंसर
हालांकि, पढ़ाई छोड़ी नहीं। साल 2004 में न्यूयॉर्क शहर चली गईं और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्ममेकिंग में डिप्लोमा किया और दोबारा फिल्मों में कदम रखा। साल 2012 में इन्हें कैंसर हुआ। दो साल तक इनका इलाज चला और साल 2014 में इन्हें कैंसर फ्री बताया गया। इसके बाद इन्होंने ओटीटी पर धमाल मचाया। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से सबको चौंका दिया। इतना ही नहीं, सक्सेस हासिल करने के बाद दोबारा स्टूडेंट बन गईं और ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट हासिल किया।
एक्ट्रेस का नाम
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, ये कहानी किसी और कि नहीं बल्कि 90 के दशक की हिराइन मनीषा कोइराला की है।


लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




