थलापति विजय के साथ किया था बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने डेब्यू, इंटरव्यू में बताया कैसा था एक्टर का बर्ताव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

थलापति विजय की एक फिल्म आई थी साल 2002 में। इस फिल्म में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ने काम किया था। वो फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म थी। आइए आपको इस फिल्म और एक्ट्रेस का नाम बताते हैं।

थलापति विजय के साथ किया था बॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने डेब्यू, इंटरव्यू में बताया कैसा था एक्टर का बर्ताव

आज जब थलापति विजय सुर्खियों में हैं और एक्टिंग छोड़ राजनीति की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं तो उनके करियर से जुड़े कुछ पुराने किस्से फिर से चर्चा में आ रहे हैं। आपने उनकी फिल्मों, उनके परिवार और उनके अफेयर्स के बारे में तो सबकुछ पढ़ लिया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ने अपना एक्टिंग डेब्यू थलापति विजय के साथ किया था? नहीं! आइए आपको इस एक्ट्रेस का नाम बताते हैं।

एक्ट्रेस का नाम

इस एक्ट्रेस का नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस है। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत किसी बॉलीवुड फिल्म से नहीं, बल्कि विजय की तमिल फिल्म 'थमिजन' (Thamizhan) से की थी।

प्रियंका का एक्सपीरियंस

हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रियंका ने विजय के साथ काम करने और उनकी लोकप्रियता के बारे में बात की है। प्रियंका ने ‘नॉट स्किन्नी बट नॉट फैट’ को दिए पॉडकास्ट में बताया कि जब उन्होंने थलापति विजय के साथ फिल्म की थी तब वह 18 साल की थीं और उनकी लोकप्रियता को देखकर दंग रह गई थीं।

प्रियंका ने क्या कहा?

प्रियंका ने पॉडकास्ट में कहा, 'मेरी पहली फिल्म का नाम 'थमिजन' था। मेरे को-एक्टर, जिनका नाम विजय है, वह बहुत ज़्यादा फेमस हैं। मुझे याद है, जब भी हम सेट पर पहुंचते थे, तो वहां सैकड़ों लोग सिर्फ उन्हें देखने आते थे। उस समय मुझे लगता था कि ये काम (एक्टिंग) शोहरत के लिए करते हैं। मुझे बहुत बाद में समझ आया कि शोहरत तो इस काम का एक ‘बाय-प्रोडक्ट’ है।'

प्रियंका ने थलापति विजय के बारे में क्या कहा?

थलापति विजय के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘एक बार जब वह सेट पर आ जाते हैं, तो फिर सेट छोड़कर कहीं नहीं जाते हैं। मैं जब ये बात उनसे सीखी थी और मैं आज भी इस चीज को फॉलो करती हूं।’

क्यों प्रियंका के लिए खास है ये फिल्म?

1. यह प्रियंका चोपड़ा की पहली फीचर फिल्म थी।

2. इसी फिल्म में विजय ने अपना पहला गाना 'Ullathai Killathey' गाया था।

3. प्रियंका ने हमेशा विजय के अनुशासन और सेट पर उनके सरल व्यवहार की तारीफ की है।

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी या हुई थी फ्लॉप?

ये फिल्म 12 अप्रैल 2002 को रिलीज हुई थी। तब इस फिल्म को 5 करोड़ के भारी बजट में बनाया गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म फ्लॉप हुई थी और इसे 1.5 करोड़ का नुकसान हुआ था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।