
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के पास हैं 4 डिग्रियां, 12वीं में थीं टॉपर, मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से की है पढ़ाई
आइए आज आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिनके पास एक या दो नहीं, चार डिग्रियां हैं और वो भी बिजनेस, इकोनॉमिक्स व फाइनेंस में। इसके अलावा, वह 12वीं में क्लास टॉपर भी रह चुकी हैं।
बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों में आने से पहले इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। वह पढ़ाई में इतनी अच्छी थीं कि उन्होंने 12वीं कक्षा में टॉप किया था। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इन्होंने 21 साल की उम्र में लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ट्रिपलग्रेजुएशन किया है।
कौन है ये एक्ट्रेस?
इस एक्ट्रेस का नाम परिणीति चोपड़ा है। आप सोच रहे होगे कि ये तो तीन ही डिग्रियां हुईं और हमने शुरुआत चार डिग्रियाें का जिक्र किया था। दरअसल, बिजनेस, इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ट्रिपलग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने म्यूजिक में बीए (ऑनर्स) भी किया था। जी हां, परिणीति ट्रेन्ड क्लासिकल सिंगर हैं।
मार्केटिंग डिपार्टमेंट में करती थीं इंटर्नशिप
साल 2009 में जब इकोनॉमिक रीसेशन आया तब परिणीति वापस इंडिया आ गईं। इंडिया आने के बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप की और प्रोडक्शन कंपनी में पीआर कंसल्टेंट बन गईं। वह मजे से अपनी नौकरी कर रही थीं और तभी उन्हें रणवीर सिंह व अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ (2010) के प्रमोशन का काम मिला।

ऐसे मिला रोल
प्रमोशन के दौरान परिणीति को इस बात का एहसास हुआ कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। उन्होंने एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह यशराज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर से मिलीं और मजे-मजे में ऑडिशन दे दिया। जब यशराज फिल्म्स के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने उनकी टेप देखी तो उन्हें उनकी एक्टिंग पसंद आई और उन्होंने उन्हें 3-फिल्मों के लिए साइन कर लिया।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




