अमिताभ बच्चन के घर जब पहली बार पहुंचीं मनीषा कोइराला, बोलीं- 'वो जो गांव से लोग आते...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार अमिताभ बच्चन के घर पहुंची थीं तो उनका क्या रिएक्शन था।

मनीषा कोइराला और अमिताभ बच्चन

हिंदी और तमिल फिल्मों की हिरोइन मनीषा कोइराला का नाम इंडस्ट्री की बेहतरीन हिरोइनों में शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड में कई आइकॉनिक फिल्में की हैं। इन फिल्मों में मन, दिल से, बॉम्बे और अकेले हम अकेले तुम जैसी फिल्में शामिल हैं। मनीषा कोइराला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार अमिताभ बच्चन के घर गई थीं तो उनका रिएक्शन कैसा था।

जब पहली बार अमिताभ के घर गईं मनीषा कोइराला

पिंकविला के साथ खास बातचीत में मनीषा कोइराला ने बताया कि जब वो पहली बार अमिताभ बच्चन के घर पहुंची तो हैरान रह गई थीं। उन्होंने कहा, "तो मैं जब मैं पहली बार अमित जी के घर गई तो क्या कहती, मैनें वहां हर चीज देखी। मैनें उनका घर देखा, अरे इतना बड़ा, और मैं ऐसी थी, अरे वो जो गांव से लोग आते हैं ना, वैसी ही हरकत कर रही थी।"

कैसा था अमिताभ बच्चन का रिएक्शन?

उन्होंने आगे कहा, "अमित जी को ये पूरी तरह से याद है। बाद में, वो इस चीज के बारे में सेट पर हंस रहे थे, कह रहे थे कि आप जब घर आईं तो हर चीज को ऐसे देख रही थीं कि ये क्या है? मेरे लिए वो ऐसा था कि परिवार में सब उनके बड़े फैन हैं, और उनके घर जाना बहुत ही शानदार था।"

मनीषा कोइराला की बात करें तो उन्होंने साल 1991 में फिल्म सौदागर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वहीं, उनके काम की बात करें तो उनकी वेब सीरीज हीरामंडी पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज में उन्होंने मल्लिकाजान का किरदार निभाया है। हीरामंडी संजय लीला भंसाली की पहली बेव सीरीज है। अब दर्शकों के इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। 

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअमिताभ के घर जब पहली बार पहुंचीं मनीषा कोइराला, बोलीं- 'वो जो गांव से लोग आते…'