
एप्पल में काम करता है इस एक्ट्रेस का बड़ा बेटा, छोटे को नहीं है बॉलीवुड के सर्कस में इंटरेस्ट
Bollywood Actress Son: आज आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिनका बड़ा बेटा एप्पल में काम कर रहा है और छोटा बेटा कॉलेज में पढ़ रहा है। दोनों लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस की उम्र 58 साल की है और वह आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उनके दो बड़े बेटे भी हैं। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके दोनों बेटे किस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनक बड़ा बेटा अरिन, जिनका जन्म 2003 में हुआ था, उनको म्यूजिक पसंद है। वहीं छोटे बेटे रयान जो अभी 20 साल के हैं, उन्हें साइंस में इंटरेस्ट है।
कौन है ये एक्ट्रेस?
इस एक्ट्रेस का नाम माधुरी दीक्षित है। माधुरी की जियो हॉटस्टार पर वेब सीरीज आ रही है जिसका नाम ‘मिसेज देशपांडे’ है। ऐसे में माधुरी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज को प्रमोट कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान माधुरी ने मिड-डे को बताया, “छोटा बेटा रयान यूएससी में कॉलेज में है और बड़ा बेटा अरिन इसी साल मई में ग्रेजुएट हुआ है। वह एप्पल में काम कर रहा है। वह नॉइज कैंसलेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में है।”

‘फिल्मों में आने का थोड़ा-बहुत मन था’
माधुरी ने आगे कहा, “बड़े बेटे अरिन को फिल्मों में आने का थोड़ा-बहुत मन था, लेकिन मुझे लगता है कि उसका पैशन म्यूजिक है। वह अपना म्यूजिक बनाता है। स्कूल में भी उसने म्यूजिक को माइनर और CS इंजीनियरिंग को मेजर सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ा है। छोटा बेटा STEM (साइंस) वाला है। उसे टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग, मैथ्स में इंटरेस्ट है। वो साइंस में बहुत अच्छा है।”

‘बॉलीवुड के सर्कस में इंटरेस्ट नहीं है’
जब माधुरी से पूछा गया कि क्या वह जानबूझकर अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखती हैं तो उन्होंने कहा, “मैंने सच में उन्हें दूर नहीं रखा। जब वे मेरे साथ आना चाहते थे, तो मैं उन्हें ले गई, और अगर वे नहीं चाहते थे, तो मैंने उस बात का सम्मान किया। जब हम US से आए थे, तब वे 6 और 8 साल के थे। मेरे बच्चे अलग हैं, मेरे छोटे बेटे को इस पूरे सर्कस में कोई इंटरेस्ट नहीं है। बड़ा बेटा बाहर ज्यादा रहता है और ओपन है, दोनों में से कोई भी असल में कभी इंडस्ट्री में नहीं रहा।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




