Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Actress First Female Superstar Sridevi education qualification she was less educated actress
पहचाना? 5वीं पास भी नहीं थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, आती थीं 6 लैंग्वेजेज

पहचाना? 5वीं पास भी नहीं थी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, आती थीं 6 लैंग्वेजेज

संक्षेप:

आपको पता है! बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने बचपन में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। दरअसल, जब वह चार साल की थीं तभी उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। ऐसे में उनका स्कूल छूट गया था।

Jan 06, 2026 11:52 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज हम आपको इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं। इन्हें आप सब जानते हैं। आप सबने इनकी फिल्में देखी हैं और आज इनके बच्चों की भी फिल्में देख रहे हैं। हालांकि आपको ये बात पता है कि इन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है। इन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही फिल्मों में अपनी जगह बनाना शुरू कर दिया था और पढ़ाई को बाय-बाय कह दिया था। आपने इन्हें पहचाना?

4 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

हम इंडियन सिनेमा की 'चांदनी' उर्फ श्रीदेवी की बात कर रहे हैं। दिवंगत एक्ट्रेस का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। जब वे महज 4 साल की थीं तब उन्होंने तमिल फिल्म 'थुनाइवन' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना डेब्यू किया था।

श्रीदेवी

क्यों छोड़ा स्कूल?

डेब्यू के बाद श्रीदेवी को इतनी फिल्में मिलने लगी थीं कि उनके पास स्कूल जाने का समय ही नहीं बचता था इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी और एक्टिंग पर फोकस करना शुरू कर दिया था।

श्रीदेवी का दर्द

श्रीदेवी ने अपने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि उन्हें स्कूल न जा पाने का हमेशा मलाल रहेगा। उन्होंने एक बार कहा था, “मैंने कभी स्कूल की लाइफ एन्जॉय नहीं की। मेरा बचपन सेट पर ही बीता। मुझे हमेशा लगता था कि काश मैं भी दूसरे बच्चों की तरह स्कूल जाती और सहेलियां बनाती।”

श्रीदेवी

छह भाषाओं का ज्ञान

श्रीदेवी कभी स्कूल नहीं गईं, लेकिन उनके पास छह भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सीखी थी। शुरुआती दिनों में उनकी इंग्लिश अच्छी नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने वो भी सीख ली थी।

अपनी बेटियों की पढ़ाई को लेकर थीं स्ट्रिक्ट

श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी की पढ़ाई को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट थीं। उन्होंने उन्हें मुंबई के ‘धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल’ से पढ़ाया और फिर ग्रेजुएशन के लिए अमेरिका भेज दिया था।

 जाह्नवी कपूर  
खुशी कपूर
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;