बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने धर्म बदल कर की शादी, एक्टर धर्मेंद्र से बन गए थे दिलावर खान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने अपने प्यार को पाने के लिए धर्म बदलने से भी परहेज नहीं किया था। इस्लाम धर्म अपना कर ये एक्टर्स बन गए थे मुस्लिम। इन हीरोइन ने धर्म आगे नहीं मानी हार।

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने धर्म बदल कर की शादी, एक्टर धर्मेंद्र से बन गए थे दिलावर खान

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रेम कहानियां शुरू हुई। कुछ कहानियों को मंजिलें मिल गई और कुछ अधूरी रह गईं। इन प्रेम कहानियों में कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने धर्म की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को सबसे उपर रखा। इन एक्टर्स ने प्यार और शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया। धर्मेंद्र बन गए दिलावर खान तो शर्मिला टैगोर हो गई आयेशा सुल्ताना।

शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी

शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से अपना धर्म बदलकर शादी की थी। एक्ट्रेस बंगाली ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती थीं। लेकिन प्यार के आगे उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और आयेशा सुल्ताना बनकर क्रिकेटर से निकाह किया। ये निकाह 1969 में हुआ था। शर्मिला और मंसूर अली खान पटौदी ने तीन बच्चों को जन्म दिया, सैफ अली खान, सबा अली खान और सोहा अली खान।

Sharmila Tagore with Mansoor Ali

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के प्यार के किस्से खूब सुर्खियों में रहे। हालांकि, जब इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी उस समय एक्टर प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे। धर्मेंद्र परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से प्रकाश को तलाक नहीं दे सकते थे। ऐसे में एक्टर ने इस्माल धर्म अपनाया और दिलावर खान बनकर हेमा मालिनी के साथ शादी की। ये शादी 1980 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां एशा देओल और अहाना देओल हैं।

dharmendra and hema malini

अमृता सिंह और सैफ अली खान

अमृता और सैफ की उम्र में करीब 12 साल का फर्क था, लेकिन प्यार कहां उम्र देखकर होता है। दोनों प्यार में थे और शादी करना चाहते थे। ऐसे में हिंदू अमृता सिंह ने इस्लाम धर्म अपनाया और शादी की। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। हालांकि, करीना कपूर ने सैफ से शादी के लिए इस्लाम नहीं अपनाया। दोनों ने कोर्ट मैरिज की।

amrita singh saif ali khan

आयेशा टाकिया और फरहान आजमी

सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में नजर आई एक्ट्रेस आयेशा ने राजनेता अबू आज़मी के बेटे फरहान आजमी से साल 2009 में इस्लाम धर्म अपना कर निकाह किया था।

आयशा टाकिया

एक्ट्रेस ने रिश्ते में बंधने के बाद से फिल्मों से दूरी बना ली।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडइन एक्टर्स ने धर्म बदल कर की शादी, एक्टर धर्मेंद्र से बन गए थे दिलावर खान