मैंने वजन घटाने के लिए बहुत खतरनाक डाइट फॉलो की थी, इससे एक एक्टर की डेथ भी हो चुकी है- रोहित रॉय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड एक्टर रोहित रॉय ने बताया कि उन्होंने एक खतरनाक डाइट फॉलो करके 25 दिनों में 16 किलो वजन घटाया था। उन्होंने यंग जनरेशन को ऐसी डाइट फॉलो न करने की सलाह दी है।

रोहित रॉय

सेलेब्स को अक्सर अपने रोल के हिसाब से अपनी बॉडी में बदलाव करने पड़ते हैं। कभी वजन घटाना पड़ता है, कभी बॉडी बनानी पड़ती तो कभी वजह बढ़ाना पड़ता है। इसके लिए सेलेब्स को ऐसी-ऐसी डाइट फॉलो करनी पड़ती है जिसकी वजह से उनकी जान पर भी बन आती है। ऐसे ही एक सेलेब हैं रोहित रॉय। रोहित रॉय ने बताया कि उन्होंने 25 दिनाें में 16 किलो वजन घटाने के लिए बहुत ही घटिया डाइट फॉलो की थी।

कौन-सी डाइट?

रोहित ने साइरस ब्रोचा को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैंने बहुत ही घटिया डाइट फॉलो की थी। मुझे ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ के लिए वजन घटाना था। एकदम दुबला-पतला दिखना था इसलिए मैं लिक्विड डाइट पर चला गया। मैंने इस डाइट से 25-26 दिनों में 16 किलो वजन घटा लिया था।”

‘ये डाइट बहुत खतरनाक है’

रोहित ने आगे कहा, "ये डाइट बहुत खतरनाक है। इस डाइट से ऑर्गन खराब हो सकते हैं इसलिए मैं इसे घटिया डाइट कहता हूं। मैं जिंदगी में कभी भी इस तरह की डाइट दोबारा फॉलो नहीं करूंगा। किसी कीमत पर नहीं करूंगा। मैंने ऐसे बहुत सारे हॉलीवुड एक्टर्स की कहानियां सुनी हैं जो इस तरह की डाइट फॉलो करते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कुछ तो इस डाइट की वजह से मर गए हैं।”

फिटनेस इंस्पिरेशन पर बोले रोहित

रोहित ने लोगों को उनके सोशल मीडिया अकाउंट से फिटनेस की इंस्पिरेशन लेने से मना किया। रोहित ने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं, मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर मत जाओ; मैं वहां पर वही फोटोज अपलोड करता हूं जो बेस्ट होती हैं।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमैंने एक बहुत खतरनाक डाइट फॉलो की थी, इससे एक एक्टर की डेथ भी हो चुकी है- रोहित