Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBollywood Actor Suniel Shetty shared why he does not take up most South offers
सुनील शेट्टी बोले- साउथ की फिल्में नहीं करता हूं क्योंकि वे बॉलीवुड एक्टर्स को सिर्फ…

सुनील शेट्टी बोले- साउथ की फिल्में नहीं करता हूं क्योंकि वे बॉलीवुड एक्टर्स को सिर्फ…

संक्षेप:

बॉलीवुड के कई एक्टर्स इन दिनों साउथ में डेब्यू कर रहे हैं और दोनों इंडस्ट्रीज में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं। लेकिन सुनील शेट्टी का मामला बिल्कुल उलटा है। उन्हें साउथ से लगातार फिल्में ऑफर हो रही हैं, फिर भी वे उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे। आखिर वजह क्या है? चलिए बताते हैं।

Nov 27, 2025 06:41 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुनील शेट्टी मंगलोरियन हैं, लेकिन फिर भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहते हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि वह साउथ की फिल्में क्यों नहीं करते हैं तब उन्होंने बिना किसी झिझक के बताया कि साउथ की फिल्मों में अक्सर हिंदी इंडस्ट्री के हीरोज को विलेन के तौर पर कास्ट किया जाता है और ये बात उन्हें पसंद नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘वे हिंदी हीरो को पावरफुल दिखाते हैं लेकिन…’

द लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा, “मेरे पास साउथ की फिल्मों के ऑफर आते हैं, लेकिन बदकिस्मती से होता यह है कि वो हमें (हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स) को निगेटिव रोल ऑफर करते हैं। वे हिंदी हीरो को पावरफुल दिखाते हैं लेकिन विलेन के तौर पर और यही एक चीज मुझे उनकी पसंद नहीं है।”

‘एक फिल्म की थी वो भी इसलिए क्योंकि…’

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने रजनीकांत के साथ एक फिल्म सिर्फ इसलिए की थी क्योंकि यह उनके लिए एक बकेट लिस्ट मोमेंट था। उन्होंने कहा, “मैंने रजनी सर के साथ एक फिल्म सिर्फ इसलिए की क्योंकि मैं उनके साथ काम करने चाहता था। पर्दे पर नजर आना चाहता था।”

‘मैंने एक छोटी तुलु फिल्म की है ताकि…’

सुनील ने आगे ये भी बताया कि उन्होंने हाल ही में एक तुलु फिल्म की क्योंकि वह कर्नाटक की लोकल फिल्मों को सपोर्ट करना चाहते थे। उन्होंने कहा, “हाल ही में, मैंने एक छोटी तुलु फिल्म की है ताकि उस फिल्म को बढ़ावा दे सकूं जो सच में अच्छा कर रही है, इसका नाम जय है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।