
बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जो जवान बेटे की मौत के सदमे में डूबा रहा, नसीरुद्दीन शाह ने बताया था बेहतरीन
बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर जो थिएटर और एक्टिंग से प्यार के चलते अपना मेडिकल पेशा छोड़ आया था। श्रीराम लागू ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाकर ऑडियंस को प्रभावित किया। लेकिन खुद जवान बेटे की मौत के दुख में डूबे रहे।
बॉलीवुड एक्टर श्रीराम लागू को आपने कई फिल्मों में देखा होगा। श्री राम पेशे से डॉक्टर थे लेकिन दिल एक्टिंग से जुड़ा हुआ था। थिएटर आर्टिस्ट थे और फिल्मों में अपमे सपोर्टिंग किरदारों के लिए जाने जाते थे। श्रीराम ने घरोंदा, इंसाफ का तराजू, किनारा जैसी फिल्मों में यादगार काम किया। एक्टर ने सिनेमा में आने के लिए अपने मेडिकल करियर को पीछे छोड़ दिया था। कम ही लोग जानते हैं कि श्रीराम लागू ने अपने जवान बेटे को एक रेल सफर के दौरान हादसे में खो दिया था।
बेटे की मौत का सदमा
ये साल 1994 की बात है उनके बड़े बेटे तनवीर लागू की एक दुखद रेल दुर्घटना में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक तनवीर रेल में सफर कर रहे थे। तभी किसी ने पत्सथर फेंका जो तनवीर के सिर में लगा। खूब खून बहा और अंत में उन्हें बचाया नहीं जा सका। जवान बेटे की मौत ने एक्टर को तोड़ दिया था। बेटे की याद में एक्टर ने तनवीर अवॉर्ड की शुरुआत की। इस अवॉर्ड का मकसद थिएटर की सेवा करने वाले कलाकारों को सम्मान मिल सके था।
नसीरुद्दीन शाह ने कही थी ये बात
श्रीराम लागू की मौत साल 2019 में 92 साल की उम्र में हुई थी। बताया जाता है कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था। अपने अंतिम दिनों में एक्टर अपने शहर पुणे में रहा करते थे। एक्टर के निधन पर बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने उन्हें दुनिया भर के तमाम एक्टर्स में से बेहतरीन बताया था। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, “मैं डॉक्टर श्रीराम लागू को भारत का सबसे महान रंगकर्मी मानता हूं। बल्कि दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स में से एक में उन्हें रखना चाहूंगा। दुर्भाग्य से उनकी फिल्में उनके साथ न्याय नहीं करती।"

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




