बॉलीवुड का वो एक्टर जिसने 1994 में रखा हॉलीवुड में कदम, मार्वल यूनिवर्स का भी रहा हिस्सा
बॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने साल 1994 में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की। इसके बाद से वो बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों फिल्मों में काम कर रहे हैं।

बॉलीवुड के तमाम एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही कैरेक्टर एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने 1994 में हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो हॉलीवुड के फेमस मूवी यूनिवर्स मार्वल का भी हिस्सा रह चुके हैं। क्या आप पहचान पाए एक्टर का नाम? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस एक्टर का नाम है हरीश पटेल।
1983 में आई मंडी से हिंदी फिल्मों में रखा कदम
हरीश पटेल का जन्म मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, लेकिन उन्हें एक्टिंग करने का बहुत शौक था। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मी दुनिया में स्ट्रगल करना शुरू कर दिया था। हरीश पटेल की पहली हिंदी फिल्म थी श्याम बेनेगल की मंडी। साल 1983 में आई इस फिल्म में हरीश का छोटा सा रोल था, लेकिन उन्होंने इतने बेहतरीन तरीके से रोल को निभाया कि पहली ही हिंदी फिल्म के बाद वो नोटिस होने लगे।
मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों में किया शानदार काम
पहली फिल्म में नोटिस होने के बाद ही उन्हें डकैत और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों में काम मिला। हरीश पटेल अपनी ज्यादातर फिल्मों में एक निगेटिव किरदार निभाते ही नजर आए। हरीश पटेल को गुंडा, हत्या-द मर्डर (2004), लोहा, घातक, मैंने प्यार किया, मोहरा और अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में देखा गया।
1994 में की पहली हॉलीवुड सीरीज
हरीश पटेल के काम को बॉलीवुड में खूब पसंद किया जा रहा था। इसी बीच हरीश पटेल ने हॉलीवुड की ओर अपना रुख किया। 1994 में आई एक अमेरिकन सीरीज फोर वेडिंग एंड अ फ्यूनर्ल में हरीश पटेल ने काम किया किया था। ये हरीश पटेल का पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट था। इसके अलावा भी हरीश पटेल ने कई अमेरिकी सीरज में काम किया।
हॉलीवुड फिल्म रन फैटबॉय रन में किया काम
2007 में हरीश पटेल ने हॉलीवुड की फिल्म रन फैटबॉय रन में काम किया। रम फैट बॉय रन फ्रेंड्स में रॉस का किरदार निभाने वाले एक्टर डेविड श्विमर का डायरेक्टर के रूप में डेब्यू था। हरीश पटेल का काम हॉलीवुड में भी पसंद किया गया। यही वजह रही कि हरीश पटेल को हॉलीवुड के पॉपुलर सिनेमेटिक यूनिवर्स मार्वल में भी काम मिला।
मार्वल यूनिवर्स का भी रहे हिस्सा
हरीश पटेल ने साल 2021 में आई मार्वल फिल्म इटर्नल्स में करुण पटेल का किरदार निभाया था। बता दें, हरीश पटेल ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। उन्होंने वाघले की दुनिया, मालगुडी डेज और भारत एक खोज जैसे शोज में काम किया।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


