
Dharmendra Health Updates: धर्मेंद्र के पास परिवार, टीम ने कहा- लंबी उम्र की कामना करें
संक्षेप: Dharmendra Health News: देओल परिवार के अनुसार, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत नासाज है। वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं। उनकी दूसरी पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर फैंस को आश्वासन दिया है कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार आ रहा है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। ऐसे में फैंस और सेलेब्स धर्मेंद्र के जल्द ठीक होकर घर वापस लौटने की दुआ कर रहे हैं।

सनी देओल की टीम का बयान
सनी देओल की टीम ने मीडिया से कहा, “सर (धर्मेंद्र देओल) की हालत में सुधार हो रहा है। उन पर इलाज का असर हो रहा है। आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करें।” बता दें, इससे पहले हेमा मालिनी और ईशा देओल ने फैंस को अपडेट दिया था कि धर्मेंद्र ठीक हैं।
उड़ी थी बुरी खबर
धर्मेंद्र की हालत सोमवार को बिगड़ने की खबर आई थी। इसके बाद कई तरह की अफवाहें उड़ने लगीं। धर्मेंद्र की टीम के लोगों ने निधन की पुष्टि कर दी और सोशल मीडिया पर कई सिलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। इस बीच एशा देओल ने अपडेट दिया और अपील की कि गलत खबरें ना फैलाएं।

परिवार है साथ
धर्मेंद्र के पास उनका परिवार है। उनके घर और ब्रीच कैंडी अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच ये भी खबरें हैं कि धर्मेंद्र की बेटियों के यूएस से आने का इंतजार किया जा रहा है। फैन्स लगातार उनके ठीक होकर लौटने की दुआएं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को सांस लेने की तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




