अभिषेक बच्चन या ऐश्वर्या राय, किसने की है ज्यादा पढ़ाई? एक आर्किटेक्चर में बनाना चाहता था करियर
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते हैं। आपको पता है कि उन्होंने कब डेब्यू किया था, किन-किन फिल्मों में साथ काम किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने कितनी पढ़ाई की है?
बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। दोनों प्रोफेशनल लाइफ की वजह से कम, पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा लाइमलाइट में रहते हैं। हालांकि, बहुत कम लोग ही जानते हैं कि दोनों में से ज्यादा पढ़ाई-लिखाई किसने की है। आइए हम आपको बताते हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने कहां तक और कहां से पढ़ाई की है।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या ने मुंबई (बॉम्बे) के आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से पढ़ाई की है। 10वीं खत्म करने के बाद में उन्होंने जय हिंद कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या मॉडल या एक्टर नहीं, आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं। यही कारण था कि उन्होंने रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर में एडमिशन लिया था, लेकिन धीरे-धीरे मॉडलिंग और एक्टिंग में उनका इंट्रस्ट बढ़ता गया और फिर उन्होंने पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर मॉडलिंग में करियर बनाने का फैसला लिया। बता दें, ऐश्वर्या ने भरतनाट्यम में ट्रेनिंग भी ली है।
अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन ने जमनाबाई नरसी स्कूल और दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने के बाद मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में एडमिशन लिया। फिर वह स्विट्जरलैंड चले गए। उन्होंने वहां के आइग्लॉन कॉलेज से पढ़ाई की। वह पढ़ाई में अच्छे थे और अमिताभ बच्चन की कंपनी को संभालना चाहते थे इसलिए उन्होंने अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से बिजनेस की पढ़ाई की। हालांकि एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और वापस इंडिया आ गए।
अपकमिंग फिल्में
अभिषेक की तीन फिल्में साल 2026 में रिलीज होने वाली हैं। पहली ‘राजा शिवाजी’ है। ये फिल्म 01 मई के दिन सिनेमाघरों में आएगी। दूसरी और तीसरी फिल्म, ‘किंग’ और ‘बच्चन सिंह’ अंडर प्रोडक्शन है। इनकी रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं हुई है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




