बॉलीवुड का वो एक्टर जिसने 1 दिन में साइन की थीं 47 फिल्में, पहली ही फिल्म 6 महीने तक थी हाउसफुल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने करियर में ऐसी सफलता देखी कि कभी एक दिन में 47 फिल्में साइन की थीं। पर फिर धीरे-धीरे इस एक्टर का स्टारडम गायब होता चला गया। 

Guess Actor's name

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर में अपार सफलता देखी, लेकिन समय के साथ वो एक्टर्स फिल्मी दुनिया से दूर हो गए। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्टर की कहानी बता रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में बहुत सफलता देखी, लेकिन फिर इस एक्टर की स्टारडम गायब होती चली गई। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उसने कभी एक दिन में 47 फिल्में साइन की थीं।

क्या आप पहचान पाए एक्टर का नाम?

जिस एक्टर की बात हम कर रहे हैं, उन्हें आशिकी बॉय के नाम से जाना जाता है। इस एक्टर का नाम है राहुल रॉय। राहुल रॉय हाल ही में लाफ्टर शेफ्स के एक एपिसोड में नजर आए थे। इसी एपिसोड के दौरान करण कुंद्रा ने राहुल रॉय से पूछा कि क्या ये बात सच है कि उन्होंने एक दिन में 150 फिल्में साइन की थीं? राहुल रॉय ने न में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 150 नहीं बल्कि 47 फिल्में दी थीं। करण कुंद्रा और बाकी कंटेस्टेंट ये सुनकर हैरान रह गए कि राहुल रॉय ने 1 दिन में 47 फिल्में साइन की थीं।

क्यों आशिकी बॉय के नाम से फेमस हुए राहुल रॉय?

राहुल रॉय को आशिकी बॉय का नाम इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने एक इसी नाम की फिल्म की थी। ये राहुल रॉय की पहली फिल्म थी। इस फिल्म को इतना पसंद किया गया कि राहुल रॉय को आशिकी बॉय के नाम से ही जाना जाने लगा।

आशिकी बॉलीवुड की बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय के साथ एक्ट्रेस अनु अग्रवाल नजर आई थीं। राहुल रॉय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी फिल्म आशिकी सिनेमाघरों में करीब 6 महीने तक हाउसफुल रही थी।

प्रोड्यूसर्स के पैसे करने पड़े थे वापस

राहुल रॉय को आशिकी ने रातोंरात स्टार बना दिया था। राहुल रॉय के पास एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर आने लगे। उन्होंने 47 फिल्में साइन कर डालीं। हालांकि, राहुल ने ही एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास उतनी सारी फिल्मों का टाइम नहीं था इस वजह से उन्हें कम से कम 21 प्रोड्यूसर्स के पैसे वापस करने पड़े थे।

बिग बॉस के रह चुके हैं विनर

राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन के विनर भी रह चुके हैं। बिग बॉस का पहला सीजन साल 2007 में आया था। राहुल रॉय ने अपने करियर में 28 से ज्यादा फिल्में कीं, लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं पा सकेगी।

रील बनाने को लेकर ट्रोल हुए थे राहुल रॉय

बता दें, कुछ दिन पहले राहुल रॉय एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ रील्स बनाने को लेकर ट्रोल हुए थे। कुछ ने उनकी रील्स को उनके जीवन का सबसे बड़ा डाउनफॉल बता दिया। तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी क्या मजबूरी है कि रील्स बनानी पड़ रही हैं। ट्रोलिंग का जवाब देते हुए राहुल रॉय ने जवाब भी दिया था। राहुल रॉय ने कहा था कि वो अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं। उन्हें कुछ कानूनी मामलों का भुगतान करता है। राहुल ने बताया था कि ये कानूनी मामले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आने से पहले के थे। राहुल ने ट्रोल्स को जवा देते हुए था कि अगर आपको मेरी इतनी चिंता है तो मुझे अच्छा काम दिलवाने में मदद करिए। उन्होंने कहा था कि वो मेहनत करके कमा रहे हैं, लोगों का मजाक उड़ाकर नहीं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडवो एक्टर जिसने 1 दिन में साइन की थीं 47 फिल्में, पहली मूवी 6 महीन तक थी हाउसफुल