1980 की वो हिंदी फिल्म जो 1 जापानी और दो हॉलीवुड फिल्मों से थी प्रेरित, बनने में लगे थे 5 साल

Mar 28, 2026 05:03 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Filmy Kissa: आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे रिलीज होने में पांच साल लगे। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी।इस फिल्म की कहानी एक जापानी और दो हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित थी। 

1980 की वो हिंदी फिल्म जो 1 जापानी और दो हॉलीवुड फिल्मों से थी प्रेरित, बनने में लगे थे 5 साल

आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी मल्टी-स्टारर फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसको बनने में पांच साल लगे थे। ये फिल्म की ओपनिंग 100 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी के साथ हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म की परफॉर्मेंस गिरने लगी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिलो एवरेज साबित हुई। फिल्म में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी समेत उस वक्त के कई बड़े चेहरे नजर आए थे।

फिल्म को रिलीज होने में लगे पांच साल

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है द बर्निंग ट्रेन। आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म का ऐलान अगस्त 1976 में हुआ था। वहीं, फिल्म मार्च 1980 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ऐलान से लेकर रिलीज होने में पांच साल लगे थे।

द बर्निंग ट्रेन

द बर्निंग ट्रेन जापानी और हॉलीवुड फिल्मों से थी प्रेरित

1980 में रिलीज हुई द बर्निंग ट्रेन का नाम आज बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में लिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं, इस फिल्म की कहानी एक जापानी फिल्म और दो हॉलीवुड फिल्मों की कहानी से ली गई थी। जिन फिल्मों से द बर्निंग ट्रेन की कहानी ली गई थी, उनका नाम है- जापानी फिल्म द बुलेट ट्रेन (1975), द टॉवरिंग इन्फर्नो (1974) और क्रॉसिंग कसैंडरा (1976)।

द बुलेट ट्रेन

द टॉवरिंग इन्फर्नो, क्रॉसिंग कसैंडरा और द बुलेट ट्रेन

की क्या है कहानी?

द बुलेट ट्रेन की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि कुछ बदमाश जापान की एक बुलेट ट्रेन में बम लगा देते हैं और सरकार से 5 मिलियन डॉलर की मांग करते हैं। बदमाशों का वो ग्रुप बताता है कि अगर पैसे मिलने से पहले ट्रेन की स्पीड 80 किमी/घंटा से कम होती है तो ट्रेम में धमाका हो जाएगा।

द टॉवरिंग इन्फर्नो और क्रॉसिंग कसैंडरा से कैसे प्रेरित है द बर्निंग ट्रेन

द टॉवरिंग इन्फर्नो देखने के बाद रवि चोपड़ा एक ऐसी आपदा फिल्म बनाना चाहते थे जो मौत का सामना करने पर लोगों की प्रतिक्रियाओं पर केंद्रित हो। द बर्निंग ट्रेन ऐसी ही एक फिल्म है। वहीं, क्रॉसिंग कसैंडरा की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में कुछ लोग एक ऐसी ट्रेन में फंस जाते हैं जहां एक खतरनाक वायरस फैल जाता है। वायरस ट्रेन के अलावा और कहीं न फैसे इसको ध्यान में रखते हुए ट्रेन को बिना रुके चलने का आदेश दिया जाता है।

द बर्निंग ट्रेन की आईएमडीबी रेटिंग और कास्ट

द बर्निंग ट्रेन की कास्ट की बात करें तो फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, विनोद मेहरा, जीतेंद्र, हेमा मालिनी, परवीन बाबी, सिमी गेरेवाल, डैनी डेन्जोंगपा, नीतू सिंह, रंजीत बेदी, नासिर हुसैन और सतेंद्र कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 7 है। इस फिल्म को महाभारत बनाने वाले बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।