
बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म, वॉर 2 के एंड में दिखाई गई पहली झलक, वीडियो हुआ वायरल
Bobby Deol Upcoming Movie: बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म की पहली झलक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ के एंड में दिखाई गई है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।
‘वॉर 2’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, पोस्ट क्रेडिट सीन में बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म की झलक दिखाई गई है। इस फिल्म का नाम ‘अल्फा’ है और इस फिल्म में बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी लीड रोल प्ले करती दिखाई देंगी।

पहली झलक में क्या दिखाया गया?
‘अल्फा’ की पहली झलक लोगों को पसंद आ रही है। सामने आए वीडियो में बॉबी देओल का किरदार, एक बच्ची के हाथ पर किसी एजेंसी का लोगो बनाते दिखाई दे रहा है। जब वह बच्ची, बॉबी से पूछती है, ‘ये क्या है?’ तब बॉबी कहते हैं, ‘अल्फा।’ लड़की पूछती है, ‘अल्फा मतलब?’ बॉबी जवाब देते हैं, ‘ग्रीक अल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का मोटो- सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे ताकतवर। हर शहर में एक जंगल है और हर जंगल में राज करेगा एक अल्फा। तू भी वही है।’
कब रिलीज होगी फिल्म?
फैंस का मानना है कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के बीच ‘अल्फा’ को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। बता दें, फिल्म ‘अल्फा’ इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
‘वॉर 2’ कर रिव्यू
क्रिटिक्स को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ पसंद नहीं आ रही है। वे इसे साल 2025 की सबसे घटिया फिल्म कह रहे हैं। तरण आदर्श ने इस फिल्म को सिर्फ 1.5 स्टार्स दिए हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




