भाई सनी देओल या पिता धर्मेंद्र नहीं, ये दो एक्टर हैं बॉबी देओल के फेवरेट, एक के साथ दे चुके 894 करोड़ की फिल्म

भाई सनी देओल या पिता धर्मेंद्र नहीं, ये दो एक्टर हैं बॉबी देओल के फेवरेट, एक के साथ दे चुके 894 करोड़ की फिल्म

संक्षेप:

आश्रम से कमबैक करने वाले बॉबी देओल ने रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' मूवी में अपनी एक्टिंग से कहर ढा दिया था। वहीं, अब उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन लगी है। इसी बीच अब बॉबी ने रिवील किया कि इंडस्ट्री में उनके दो फेवरेट एक्टर कौन हैं।  

Oct 17, 2025 01:21 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड के दमदार एक्टर बॉबी देओल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉबी ने अपने करियर में एक वक्त काफी बुरा दौर देखा, जब उनके पास कोई काम नहीं था। लेकिन अब एक्टर ने इंडस्ट्री में ऐसा कमबैक कि हर कोई बस देखता ही रह गया। आश्रम से कमबैक करने वाले बॉबी देओल ने रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' मूवी में अपनी एक्टिंग से कहर ढा दिया था। वहीं, अब उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन लगी है। इसी बीच अब बॉबी ने अपने हालिया इंटरव्यू में रिवील किया कि इंडस्ट्री में उनके दो फेवरेट एक्टर कौन हैं। एक साथ दे बॉक्स ऑफिस पर मचा चुके धमाल।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बॉलीवुड में ये दो एक्टर हैं बॉबी के फेवरेट

बॉबी देओल ने हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। इस दौरान बॉबी ने अपने करियर के डाउनफॉल से लेकर फिर से मिली अपार सक्सेस को लेकर खुलकर बात की। ऐसे में बॉबी ने खुद रिवील किया कि इंडस्ट्री में उनके दो फेवरेट एक्टर हैं। एक रणबीर कपूर, जिनके साथ उन्होंने 'एनिमल' में काम कर लिया। दूसरी आलिया भट्ट, जिनके साथ वो 'एल्फा' में काम कर रहे हैं। बता दें कि 'एनिमल' में महज 15 मिनट के रोल में बॉबी मेन लीड एक्टर रणबीर कपूर पर भी भारी पड़ गए। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। 100 करोड़ के बजट में बनी 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर 894 करोड़ की बंपर कमाई कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक किया है।

क्या 'एनिमल पार्क' में आएंगे नजर?

इसी इंटरव्यू में बॉबी से पूछा गया कि क्या वो फिर से 'एनिमल पार्क' में नजर आएंगे। इस पर एक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं पता यार, शायद हो भी सकता हूं। कहानी बनने में समय लगेगी और क्या होगा ये मुझे नहीं पता अभी कुछ। फिलहाल संदीप प्रभास के साथ मूवी कर रहे हैं 'स्पिरिट'।' मूवी में आने को लेकर कोई हिंट मिला। इस सवाल पर बॉबी ने कहा, 'हां कुछ तो जरूर ही होगा। हो सकता है पास्ट में कुछ लेकर दिखा सकें। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं उस फिल्म का हिस्सा बनूं। क्योंकि मैं पर्सनली संदीप के साथ काम करना एंजॉय करता हूं।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।