Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBobby Deol Reveals How He Get Role In Sandeep Reddy Vanga Animal And He Is A Part Of Animal Park Or Not
करियर के बुरे दौर में ली गई एक तस्वीर की वजह से चमकी इस एक्टर की किस्मत, हाथ लगी 894 करोड़ कमाने वाली मूवी

करियर के बुरे दौर में ली गई एक तस्वीर की वजह से चमकी इस एक्टर की किस्मत, हाथ लगी 894 करोड़ कमाने वाली मूवी

संक्षेप:

उन्होंने मुझे मेरी ही एक फोटो दिखाई। वो तक की थी तब मैं सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेलता था। ये उसी दौरान की थी। मैंने सोचा कि चलो सही है बेकारी के दिन काम आ गए। उन्होंने उस तस्वीर को देखाते हुए कहा कि मुझे यही एक्सप्रेशन चाहिए अपनी फिल्म में।

Oct 16, 2025 01:06 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के दमदार एक्टर बॉबी देओल ने इंडस्ट्री में ऐसा कमबैक कि हर कोई बस देखता ही रह गया। आश्रम से कमबैक करने वाले बॉबी देओल ने रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' मूवी में अपनी एक्टिंग से कहर ढा दिया था। महज 15 मिनट के रोल में बॉबी मेन लीड रणबीर पर भी भारी पड़े। ऐसे अब बॉबी ने एनिमल पार्क को लेकर बात की। साथ ही बताया कि 'एनिमल' में बॉबी को ये रोल कैसे मिला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बॉबी की इस तस्वीर की वजह से मिली 'एनिमल' मूवी

बॉबी देओल ने हाल ही में शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। इस दौरान बॉबी ने अपने करियर के डाउनफॉल से लेकर फिर से मिली अपार सक्सेस को लेकर खुलकर बात की। ऐसे में जब बॉबी से 'एनिमल' में उनके रोल को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने बताया, 'मुझे संदीप रेड्डी वांगा का मैसेज आया। मैंने कहा ये वाकई में संदीप रेड्डी हैं। क्योंकि, मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं और मुझे उनका काम बहुत पसंद रहा। मैंने जब पता किया तो मालूम चला कि हां ये संदीप का ही नंबर है। मैं तुरंत फोन किया। उन्होंने मिलने के लिए बुलाया मिलने के लिए। इसके बाद मैं गया मिलने तो उन्होंने मुझे मेरी ही एक फोटो दिखाई। वो तक की थी तब मैं सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेलता था। ये उसी दौरान की थी। मैंने सोचा कि चलो सही है बेकारी के दिन काम आ गए। उन्होंने उस तस्वीर को देखाते हुए कहा कि मुझे यही एक्सप्रेशन चाहिए अपनी फिल्म में।'

क्या फिर से ‘एनिमल’ का हिस्सा बनेंगे बॉबी?

इसके बाद आगे बॉबी से पूछा गया कि क्या वो फिर से 'एनिमल पार्क' में नजर आएंगे। इस पर एक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं पता यार, शायद हो भी सकता हूं। कहानी बनने में समय लगेगी और क्या होगा ये मुझे नहीं पता अभी कुछ। फिलहाल संदीप प्रभास के साथ मूवी कर रहे हैं 'स्पिरिट'।' मूवी में आने को लेकर कोई हिंट मिला। इस सवाल पर बॉबी ने कहा, 'हां कुछ तो जरूर ही होगा। हो सकता है पास्ट में कुछ लेकर दिखा सकें। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं उस फिल्म का हिस्सा बनूं। क्योंकि मैं पर्सनली संदीप के साथ काम करना एंजॉय करता हूं।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।