
बॉबी देओल को सामने देखते हुए प्रीति जिंटा ने लगा लिया गले, वायरल हो रहा है रीयूनियन का वीडियो
बॉबी देओल और प्रीति जिंटा का रीयूनियन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को सालों बाद मिलते देखा जा सकता है। प्रीति ने बॉबी देओल की पत्नी के साथ भी तस्वीरें लीं।
बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को फिल्म सोल्जर में पसंद की गई थी। दोनों पर फिल्माए गाने जबरदस्त हिट थे। इस जोड़ी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री का फायदा फिल्म को हुआ था और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब सालों बाद दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया है। दोनों मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नजर आए। दोनों के इस रीयूनियन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉबी को सामने देखते ही प्रीति जिंटा पैपराजी को छोड़ उन्हें गले लगाने पहुंच गई। बॉबी ने भी अपनी हीरोइन और पुरानी दोस्त को गले लगाया।

बॉबी और प्रीति का रीयूनियन वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी का है जिसमें बॉबी देओल और प्रीति जिंटा के रीयूनियन को देखा जा सकता है। इस मौके पर प्रीति सफेद सूट में पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं, तभी बॉबी अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ वहां पहुंच जाते हैं। प्रीति अपने दोस्त और हीरो को सामने देख सबसे पहले उन्हें गले लगाती हैं। एक्टर की पत्नी तान्या से बात करते हुए दोनों के साथ तस्वीरें खिंचवाती हैं। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।
यूजर्स का रिएक्शन
बॉबी देओल और प्रीति जिंटा के रीयूनियन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, पुराने दोस्त जब मिलते हैं तो एक अलग ही वाइब आती है, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉबी देओल असली सुपरस्टार है, एक और यूजर ने लिखा, सोल्जर 2 कब बना रहे हो। बता दें, सोल्जर के अलावा दोनों ने झूम बराबर झूम में साथ काम किया था। इसके अलावा शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम के टाइटल सॉन्ग में साथ नजर आए थे।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


