
धर्मेंद्र को यादकर इमोशनल हुए बॉबी देओल, लिखा- पापा हो आप मेरे, लेकिन…
धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर बॉबी देओल ने अपने पिता के लिए इमोशनल पोस्ट लिखी है। उन्होंने कहा कि आप मेरे पापा हो, लेकिन दुनिया के लिए आप उनके धरम जी हो।
बॉबी देओल ने अपने पिता और हिंदी सिनेमा के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। दरअसल, आज बॉलीवुड के ही-मैन का 90वां जन्मदिन है। ऐसे में उनका परिवार बहुत इमोशनल है। सोमवार की सुबह सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एक्टर को याद किया था। वहीं अब बॉबी ने अपने पिता के लिए प्यारा-सा का नोट लिखा है।
बॉबी ने लिखा, “मेरे प्यारे पापा और हमारे प्यारे धरम, आपकी सोच में ये लिख रहा हूं। दुनिया में इतना प्यार नहीं जितना आपने हम सभी को दिया है। हर मुस्कुराहट, हर तपकते आंसुओं में साथ निभाया, हर मुश्किल में हाथ बढ़ाया। उस तरह जिस तरह सिर्फ हम सबके धरम कर सकते थे।"
बॉबी ने आगे लिखा, “आप स्टार बनें तो सबको साथ लेकर, हाथ थाम के आगे बढ़े, किसी का हाथ नहीं छोड़ा। आपके हमारे पंजाब के दंगो का, साहनेवाल का, भारत का झंडा गर्व से लहराया। ही-मैन हो आप सबके, लेकिन बचपन से ही आप मेरे हीरो हैं। आप ही से हमने सपने देखे, आप ही से हमने आत्मविश्वास करना सीखा, आपके संस्कार से हम देओल बनेंगे।”
बॉबी ने अंत में लिखा, "दिल हो तो आपके जैसा, जुनून हो तो आपके जैसा, प्यार करो तो आपके जैसा, इंसान बनो तो आपके जैसा। पापा हो आप मेरे, लेकिन धरम हो आप हम सब के। आपके होने पर गर्व है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे अनमोल पापा। तुम्हें हमेशा-हमेशा प्यार।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




