धुरंधर 2 की शूटिंग में टूटे सुरक्षा नियम? बीएमसी ने आदित्यधर प्रोडक्शन को किया बैन, पढ़ें पूरा मामला

Feb 17, 2026 12:13 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीएमसी ने आदित्यधर प्रोडक्शन हाउस को मुंबई में शूटिंग से ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बाद भी सेट पर नियमों का उल्लंघन हो रहा था।

धुरंधर 2 की शूटिंग में टूटे सुरक्षा नियम? बीएमसी ने आदित्यधर प्रोडक्शन को किया बैन, पढ़ें पूरा मामला

आदित्यधर की ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर के पार्ट 2 की शूटिंग में अड़चन आ गई है। शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से नाराज बृहन्मुंबई नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। बीएमसी ने फिल्म के आदित्यधर के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियोज को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला लिया है। नियम तोड़ने पर प्रोडक्शन हाउस पर जुर्माना लगाया गया है साथ ही शूटिंग से पहले जमा किया गया सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जब्त कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 की शूटिंग के लिए ए वॉर्ड के मोदी स्ट्रीट और पेरिन नरीमन स्ट्रीट में शूट की परमिशन दी गई थी। बीएमसी अधिकारियों का आरोप है कि शूटिंग के दौरान सुरक्षा मानकों और प्रशासन की शर्तों का बार-बार उल्लंघन किया गया। इससे परेशान होकर अब उन्हें सख्ती करनी पड़ रही है।

शूट के लिए नहीं कर सकते अप्लाई

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमसी अफसर ने बताया कि कोमल पोखरियाल, नासिर खान और बी62 प्रोडक्शन हाउस अब महाराष्ट्रफिल्म, स्टेज ऐंड कल्चरल डिवेलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड वेबसाइट पर शूटिंग परमिशन के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं। इन तीनों लोगों को इस ऐक्शन के बारे में सूचना दी जाएगी और इसकी कॉपी महाराष्ट्र फिल्म सेल और बीएमसी के बिजनस सेल हेड को भी दी जाएगी।

बिना परमिशन के जनरेटर वैन

बीएमसी ने एक बिल्डिंग की छत पर शूटिंग और परमिशन के बिना दो जनरेटर वैन चलाने के आरोपों का हवाला देते हुए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने प्रस्ताव रखा। इसके अलावा, अधिकारियों ने पहले से जमा किया गया सिक्योरिटी डिपॉजिट 25,000 रुपये जब्त करने की सिफारिश की।

7-8 फरवरी को दी गई थी चेतावनी

बताया जा रहा है कि शूट में लगातार नियम तोड़े जा रहे थे। बीएमसी ने सबसे पहले 7 और 8 फरवरी को चेतावनी दी। अधिकारियों के मुताबिक, फिल्म सेट पर पुलिस डिपार्टमेंट के टर्म्स और कंडीशंस का पूरी तरह उल्लंघन किया जा रहा था। इसमें पटाखों और ज्वलनशील पदार्थों पर रोक थी। इस घटना के बाद सिक्योरिटी जब्त की गई और इसके बाद ब्लैक लिस्ट की करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कोमल पोखरियाल के नाम से 13 और 14 फरवरी को अनुमति मांगी गई। पहले हुई घटना के आधार पर पहले तो रिक्वेस्ट कैंसल कर दी गई थी। इसके बाद फिर से अर्जी आई जिसमें 13 और 14 फरवरी को लेट नाइट शूट की परमिशन मांगी गई।

देर रात शूट पर जलाई गईं मशालें

अधिकारियों का कहना है कि यह सुनिश्चित किया गया था कि कोई ज्वलनशील पदार्थ इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसके बाद परमिशन दी गई। इसके बाद भी शूट में देर रात को मशालें जलाई गईं। अधिकारियों का दावा है कि मुंबई पुलिस ने शूटिंग के वक्त 5 मशालें जब्त की हैं। यह सब देखते हुए डेप्युटी म्युनिसिपल कमिश्नर को एक लेटर लिखा गया जिसमें 1 लाख जुर्माना, सिक्योरिटी जब्त करने और प्रोडक्शन हाउस के साथ दो और ऐप्लिकेशन देने वालों को हमेशा के लिए ब्लॉक करने का फाइनल अप्रूवल मांगा गया है। रिपोर्ट है कि डीएमसी ने अप्रूवल दे दिया है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।