Blast Box Office Day 14: बुधवार को क्या रहा 'ब्लास्ट' का हाल, 'पेड्डी' ये खाई खौफ या दिखाई आंखें, जानें- टोटल कलेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अर्जुन सरजा की एक्शन एंटरटेनर 'ब्लास्ट' थिएटर में अच्छा परफॉर्म कर रही है। हालांकि, अब इसके सामने राम चरण की 'पेड्डी' रिलीज हो गई है। ऐसे में इसका असर साफ अर्जुन सरजा की फिल्म पर दिख रहा है।

ब्लास्ट

Blast Box Office Collection Day 14: साउथ एक्टर अर्जुन सरजा इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्लास्ट' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अर्जुन सरजा के फैंस को उनकी फिल्म 'ब्लास्ट' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में 'ब्लास्ट' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमानी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अर्जुन सरजा ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। अर्जुन की ये एक्शन फैमिली एंटरटेनर को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अर्जुन सरजा की एक्शन एंटरटेनर 'ब्लास्ट' थिएटर में अच्छा परफॉर्म कर रही है। हालांकि, अब इसके सामने राम चरण की 'पेड्डी' रिलीज हो गई है। ऐसे में इसका असर साफ अर्जुन सरजा की फिल्म पर दिख रहा है। वहीं, अब 'ब्लास्ट' के बुधवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अर्जुन की मूवी ने अब तक कितना कमा लिया है।

'पेड्डी' ने बिगाड़ा 'ब्लास्ट' का भी गेम

डेब्यूटेंट सुभाष के राज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म 'ब्लास्ट' में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं। अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' के ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अब फिल्म के दूसरे बुधवार की कमाई सामने आ चुकी है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'ब्लास्ट' ने 14वें दिन को भारत में 0.98 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। ऐसे में 'ब्लास्ट' का अबतक का कलेक्शन भारत में 39.29 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड में जमकर कमाई करेगी।

डे वाइज देखें 'ब्लास्ट' का कलेक्शन

वीक 125.78 करोड़ रुपये
डे 92.11 करोड़ रुपये
डे 103.50 करोड़ रुपये
डे 114.35 करोड़ रुपये
डे 121.45 करोड़ रुपये
डे 131.12 करोड़ रुपये
डे 140.98 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन39.29 करोड़ रुपये

ब्लास्ट मूवी: ऑडियंस का रिस्पॉन्स

फिल्म में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं, साथ ही विवेक प्रसन्ना, जॉन कोकेन, अर्जुन चिदंबरम, पवन, दिलीपन, विनोद सागर और बाला हसन आर जैसे दमदार सपोर्टिंग कास्ट भी हैं। सोशल मीडिया पर 'ब्लास्ट' को लेकर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। 'ब्लास्ट' में नेटिजन्स ने फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी और अर्जुन सरजा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। बात दें कि 'ब्लास्ट' की कहानी एक मिडिल-क्लास मार्शल आर्ट्स परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कमजोर लोगों की रक्षा करने के लिए ट्रेन किया जाता है, जो आखिर में एक बेरहम गैंग के साथ खतरनाक लड़ाई में उलझ जाते हैं।

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

अर्जुन सरजा की मूवी 'ब्लास्ट' का रिलीज के साथ ही सूर्या की फिल्म 'करुप्पू', रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी', मोहनलाल की 'दृश्यम 3' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो'से सामना हुआ। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद 'ब्लास्ट' शानदार कमाई कर रही है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।