Blast Box Office Day 1: 'दृश्यम' और 'करुप्पू' की आंधी के बीच रिलीज हुई अर्जुन सरजा 'ब्लास्ट', जानें पहले दिन का हाल
अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' कल यानी 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अर्जुन सरजा की लेटेस्ट एक्शन एंटरटेनर 'ब्लास्ट' ने थिएटर में धमाकेदार शुरुआत की है। ऐसे में अब 'ब्लास्ट' के ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Blast Box Office Collection day 1: साउथ सुपरस्टार अर्जुन सरजा इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्लास्ट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के रिलीज का अर्जुन के फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में अर्जुन सरजा ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। अर्जुन की ये एक्शन फैमिली एंटरटेनर को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' कल यानी 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अर्जुन सरजा की लेटेस्ट एक्शन एंटरटेनर 'ब्लास्ट' ने थिएटर में धमाकेदार शुरुआत की है। ऐसे में अब 'ब्लास्ट' के ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं अर्जुन ने पहले दिन कितना कमा डाला...
पहले दिन क्या रहा 'ब्लास्ट' का कलेक्शन
डेब्यूटेंट सुभाष के राज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म 'ब्लास्ट' में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को 1,022 शो में रिलीज किया गया था। फिल्म ने कुल 26 परसेंट की ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिसमें तमिलनाडु इसका सबसे मजबूत मार्केट बनकर उभरा। AGS एंटरटेनमेंट के सपोर्ट में बनी इस फिल्म ने अपने एक्शन सीक्वेंस, दिलचस्प कहानी और अर्जुन सरजा की कॉलीवुड में बड़ी वापसी के लिए ध्यान खींचा है। अर्जुन सरजा की फिल्म 'ब्लास्ट' के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'ब्लास्ट' ने पहले दिन भारत में 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड में जमकर कमाई करेगी।
ब्लास्ट मूवी: ऑडियंस का रिस्पॉन्स
फिल्म में प्रीति मुखुंधन और अभिरामी अहम रोल में हैं, साथ ही विवेक प्रसन्ना, जॉन कोकेन, अर्जुन चिदंबरम, पवन, दिलीपन, विनोद सागर और बाला हसन आर जैसे दमदार सपोर्टिंग कास्ट भी हैं। सोशल मीडिया पर 'ब्लास्ट' को लेकर फैंस के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। 'ब्लास्ट' में नेटिजन्स ने फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी और अर्जुन सरजा की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की है। बात दें कि 'ब्लास्ट' की कहानी एक मिडिल-क्लास मार्शल आर्ट्स परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कमजोर लोगों की रक्षा करने के लिए ट्रेन किया जाता है, जो आखिर में एक बेरहम गैंग के साथ खतरनाक लड़ाई में उलझ जाते हैं।
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
अर्जुन सरजा की मूवी 'ब्लास्ट' का रिलीज के साथ ही सूर्या की फिल्म् 'करुप्पू', रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी', मोहनलाल की 'दृश्यम' से सामना हुआ। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद 'करुप्पू' शानदार कमाई कर रही है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


