रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने भेजा धमकीभरा वॉइसनोट- तुझे कुछ नहीं बोलेंगे बल्कि…
रणवीर सिंह के मैनेजर से कुछ रोज पहले फिरौती की मांग की गई थी। अब एक और वॉइसनोट सामने आया है जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर बताया है और रणवीर को बात से मुकरने की सजा देने की धमकी दी है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद अब रणवीर सिंह के पास एक धमकीभरा वॉइसनोट पहुंचा है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताने वाले हैरी बॉक्सर ने इस नोट में धमकी दी है कि रणवीर सिंह का वो हाल करेगा कि उनकी सात पुश्तें याद रखेंगी। इतना ही नहीं हैरी ने यह भी कहा कि रणवीर के अंदर जितने मैनेजर और स्टाफ के लोग काम करते हैं उनके और उनकी फैमिली के बारे में सारी जानकारी है। उनको परेशान करना शुरू किया जाएगा। इस धमकी में रोहित शेट्टी को भी चेतावनी दी गई है।
स्टाफ को परेशान करने की दी धमकी
धमकी देने वाले के वॉइसनोट इंडिया टुडे ने शेयर किया है। इस वॉइसनोट में आवाज है, 'मैं हैरी सिंह हूं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। ये वॉइसनोट बॉलीवुड वालों के लिए है, खासकर रणवीर सिंह तेरे लिए और रोहित शेट्टी के लिए। टाइम रहते तुम दोनों लाइन पे नहीं आए तो तुम्हारा वो इलाज करेंगे, वो हाल करेंगे कि तुम्हारी सात पीढ़ी याद रखेंगी। रणवीर सिंह तुझे बहुत ज्यादा शौक है सलाह देने का, जो उस रात एप्लिकेशन दे दो, रिपोर्ट दे दो थाने में और तूने कर दी, कोई बात नहीं है। अब सुन मेरी बात, तुम्हारे नीचे जो भी काम करता है ना मैनेजर, जितने भी तुम लोग काम करते हैं, इन सबकी डिटेल हमारे पास है। कब जाते हैं, कब आते हैं, परिवार कहां रहता है।'
रोहित शेट्टी और रणवीर को दी धमकी
मैसेज में आगे है, 'तुम्हारे को कुछ नहीं बोलेंगे, इनकी ऐसी की तैसी करना चालू कर देंगे जो तुम्हारे नीचे काम करते हैं। तब तुम्हारी अक्ल ठिकाने आएगी। टाइम रहते ही लाइन पे आ जाओ। रणवीर सिंह तू जो ये बात बोलकर उस बात से मुकर गया ना, ठीक है, इसलिए ये वॉइस नोट छोड़ रहे हैं तेरे को, या तो तू तेरी बात पे वापस आ जा या तो भाई बात से मुकरने की सजा क्या होती है वो हम तुझे बताएंगे। आराम से बैठकर सुनना तुम दोनों, रोहित शेट्टी और तू। पूरे बॉलीवुड को ही बोल रहा हूं, या तो टाइम रहते ही लाइन पर आ जाना जिसको हम फोन करें, वर्ना देखना हम क्या हाल करते हैं पूरे बॉलीवुड का।'
फिरौती की मांग का मामला आया सामने
आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पता लगाया है कि रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह को वॉट्सऐप वॉइसनोट भेजकर 1 करोड़ रुपये की मांग की थी। वॉइस सैंपल को फॉरेंसिक ऐनालिसिस के लिए भेज दिया गया है। ये नोट रणवीर के मैनेजर को भेजा गया था। इसमें वीपीएन का इस्तेमाल हुआ था जिसकी लोकेशन विदेश की दिखाई दे रही थी। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और रणवीर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह के अलावा सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी धमकीभरा ईमेल आ चुका है।
रोहित शेट्टी को मिली थी ये धमकी
बता दें कि 31 जनवरी को रोहित शेट्टी के घर के बाहर शाम को 4 फायर हुए थे। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इस घटना के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुआ जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी। धमकी में रोहित शेट्टी से कहा गया था कि यह सिर्फ छोटा सा ट्रेलर है। इसके बाद फायरिंग उनके बेडरूम के अंदर होगी। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी गई।
पुलिस ने की 5 गिरफ्तारियां
पुलिस ने 1 फरवरी को इस केस में 5 लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा था उनके नाम अमन आनंद मरोटे, आदित्य ज्ञानेश्वर, सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, समर्थ शिवशरण पोमली और स्वप्निल बंदू सकट हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने पता लगाया था कि आसाराम फासले नाम के शख्स ने ये हथियार सप्लाई किए थे। वह चार साल से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



