बेटी के जन्म के बाद 'बॉडी-शेम' को लेकर बोलीं बिपाशा बसु, कहा-पैप्स ने मेरी बहुत अजीब तस्वीरें लीं...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जैसे ही आप बच्चे को जन्म देती हैं, आपसे उम्मीद की जाती है कि आप 40 की उम्र में भी 20 की उम्र वाली शेप में वापस आ जाएं।

Bipasha Basu
बॉडी-शेम' को लेकर बोलीं बिपाशा बसु

बिपाशा बसु की गिनती एक वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती थी। अपने करियर में बिपाशा ने कई हिट फिल्में दी हैं। साथ ही वो अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फिट स्टार्स में से एक माना जाता है। उन्होंने कई सालों तक महिलाओं के लिए फिटनेस और हेल्थ को बढ़ावा भी दिया है। हालांकि, बेटी को जन्म देने के बाद बिपाशा का वजन काफी बढ़ गया है और वो अपने बढ़े हुए वजन की वजह से काफी सुर्खियों में बनीं हैं। इस कारण बिपाशा को बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। यही नहीं कुछ वक्त पहले कटरीना कैफ को लेकर भी ऐसी ही बातें शुरू हुई थीं, क्योंकि मां बनने के बाद वो काफी बदली नजर आईं। ऐसे में अब बिपाशा बसु ने इस पर खुलकर बात की है।

आपसे उम्मीद होती कि 40 की उम्र में भी 20 की उम्र वाली शेप में वापस आ जाएं

बिपाशा बसु ने हाल ही में 'एले इंडिया' का अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के शरीर को लेकर बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने महिलाओं के शरीर के स्टैंडर्ड्स और सोशल मीडिया पर उनके चर्चा का विषय बनने के बारे में बात की। इस बातचीत में, बिपाशा ने कहा, 'महिलाओं के शरीर को लेकर बातचीत आज भी काफी अजीब है। जैसे ही आप बच्चे को जन्म देती हैं, आपसे उम्मीद की जाती है कि आप 40 की उम्र में भी 20 की उम्र वाली शेप में वापस आ जाएं। जो उम्मीद 20 साल की लड़की से की जाती है, वही 40 साल की महिला से भी की जाती है। ऐसे में अगर आप वापस शेप में नहीं आती हैं, तो वे आपको ट्रोल करेंगे। वो लोग आपके लिए अपने रूड और बेरहम हो जाएंगे।'

'वे यह नहीं देखते कि एक महिला कितनी मेहनत कर रही होती है'

बिपाशा ने आगे कहा, 'मुझे बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कुछ संवेदनहीन पैपराजी ने मेरी बहुत अजीब तस्वीरें लीं। वे यह नहीं देखते कि एक महिला कितनी मेहनत कर रही होती है, उसे बच्चे, अपनी जिंदगी, अपनी लाइफ स्टाइल और अपने पर्सनल लाइफ में कितना कुछ करना पड़ता है। किसी को असल में परवाह नहीं होती। हर कोई उम्मीद करता है कि आप जल्दी ही ठीक होकर वापस आ जाएंगी। मैं बहुत आत्मविश्वास वाली इंसान हूं, इसलिए किसी भी तरह की ट्रोलिंग मुझे तोड़ नहीं सकती। मुझे पता है कि मेरा सफर क्या है, मुझे पता है कि मुझे क्या काम करना है, कब करना है और मैं उसी के अनुसार चलूंगी। बाहरी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

बिपाशा और करण ग्रोवर की लव स्टोरी

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु पहली बार 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले थे। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्द ही असल जिंदगी के रोमांस में बदल गई। दोनों ने लगभग एक साल तक डेटिंग की। इसके बाद ने शादी करने का फैसला किया। वहीं, 12 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर के जन्म के साथ माता-पिता बने। बिपाशा अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का वर्क फ्रंट

बिपाशा आखिरी बार वेब सीरीज 'डेंजरस' में नजर आई थीं। विक्रम भट्ट द्वारा लिखित और भूषण पटेल द्वारा निर्देशित इस सीरीज से उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ OTT पर डेब्यू किया था। शो में सोनाली राउत, नताशा सूरी, सुयश राय और नितिन अरोड़ा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इसे आप MX प्लेयर पर देख सकते हैं। एक्ट्रेस काफी समय से फिल्मों से दूर हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडपैप्स ने मेरी बहुत अजीब फोटो ली…,बेटी के जन्म के बाद 'बॉडी-शेम' पर बोलीं बिपाशा