जब बिपाशा बसु के मैनेजर को लगा वह पागल हो गई हैं, जिस्म से पहले लोगों ने बार-बार दी थी ये चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ चीजें ऐसी भी रही हैं जो उनकी ही वजह से बदली भी हैं।

Bipasha Basu
कम लोग जानते हैं कि जिस वक्त बिपाशा ने जिस्म साइन की तब उनके ऊपर चॉइस को लेकर कितना प्रेशर था।

साल 2003 में आई फिल्म 'जिस्म' को बिपाशा बसु की सबसे कमाल की फिल्मों में गिना जाता है। बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत के बाद 'राज' और 'अजनबी' जैसी फिल्मों के साथ सिर्फ 3 साल ही बिताए थे, और महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म 'जिस्म' में कास्ट करने का फैसला कर लिया। हाल ही में बिपाशा बसु ने खुलासा किया है कि उन्हें 'जिस्म' न करने की चेतावनी दी गई थी। उनसे कहा गया था कि अगर उन्होंने यह मूवी की, तो उनका करियर खत्म हो जाएगा। हालांकि बिपाशा ने बहुत समझदारी से अपनी चॉइस ली।

लोगों ने बार-बार दी थी ये वॉर्निंग

बिपाशा बसु ने एले मैगजीन के साथ बातचीत में बताया, "इंडस्ट्री में हर किसी ने मुझसे कहा कि यह फिल्म मत करो। उन्होंने कहा कि अगर मैंने थोड़ी सी भी सिडक्टिव (कामुकता वाली) फिल्म की तो मेरा करियर खत्म हो जाएगा। लेकिन मेरा मानना ​​था कि मैं एक एडल्डट हूं। यह एक एडल्ट लव स्टोरी है। इसे एक एडल्ट फिल्म के तौर पर बनाया गया है। यह बच्चों के लिए नहीं है। मुझे उस फिल्म में सोनिया के किरदार के अलग-अलग पहलू बहुत पसंद आए, और मुझे पता था कि मुझे यह फिल्म करनी ही है।"

बिपाशा की वजह से आया ये ट्रेंड

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उनकी फिल्म के बाद अचानक से लहराते हुए बाल, बालों में लगाई जाने वाली चिमटियां, गहरा काजल, सांवली त्वचा, सफेद कपड़े, समंदर का किनारा जैसी चीजें ट्रेंड करने लगीं। लुक पूरी तरह बदल गया और लोग बोल्डनेस को स्वीकार करने लगे। इसलिए मुझे लगता है कि मैंने कुछ ऐसे काम किए हैं जिनसे उस वक्त हमारी इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया बेहतर तरीके से बदल गया। बात सिर्फ इतनी नहीं है कि मैंने अलग-अलग चीजें कीं, बल्कि यह भी है कि मुझे अलग तरह से स्वीकार किया जाने लगा।"

मैनेजर को लगा पागल हो गई हूं

बिपाशा ने HT के साथ बातचीत में बताया कि कैसे उनके मैनेजर को यह लगने लगा था कि वह पागल हो गई हैं और अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार रही हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जिस्म साइन की तब वह अपने करियर के पीक पर थीं। सब उन्हें समझा रहे थे कि वह इस वक्त पर आकर एक एडल्ट मूवी नहीं कर सकती हैं। बिपाशा बसु को समझाया जा रहा था कि वह एक टिपिकल हिंदी एक्ट्रेस हैं जो लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। और वह उन्हें जवाब दिया करती थीं कि उन्हें कहानी इतनी अच्छी लगी है कि वह इसे करेंगी। बिपाशा ने बताया, “मेरे मैनेजर को लगा कि मैं पागल हो गई हूं।”

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबिपाशा के मैनेजर को लगा वह पागल हो गई हैं, जिस्म से पहले बार-बार मिली थी चेतावनी