'नए डब्बे में भरे हैं कीड़े, अब आप ही उम्मीद हो'... IAS तुकाराम मुंढे से बोलीं बिपाशा बसु

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिपाशा बसु ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट के कंटेनर का वीडियो शेयर किया जिसमें कीड़े मिले हैं।

bipasha basu ask help to Tukaram Mundhe
बिपाशा बसु ने तुकाराम मुंढे से की शिकायत

बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट का वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि इस हाल ही में ओपन हुए कंटेनर में छोटे-छोटे कीड़े नजर आए हैं। इसके अलावा बिपाशा ने महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को भी टैग किया और इसके खिलाफ एक्शन लेने को कहा।

बिपाशा ने क्या वीडियो शेयर किया

वीडियो में आप देखेंगे कि बिपाशा कंटेनर के पास कैमरा लेकर जाती हैं और बोलती हैं, इस न्यूट्रिशन प्रोडक्ट में कीड़े भरे हुए हैं... बहुत छोटे-छोटे कीड़े। इस नए डब्बे को हमने अभी खोला है जिसमें बहुत कीड़े हैं।

इसके बाद बिपाशा ने तुकाराम मुंढे को टैग किया और लिखा, अब आप ही हमारी एक उम्मीद हो। ताकि हम जो भी चीजें खरीदें, उनमें से कोई भी चीज खराब या मिलावट वाली न हो।

बिपाशा के इस वीडियो पर अभी तक प्रोडक्ट के ब्रांड का कोई जवाब नहीं आया है।

बिपाशा बसु पोस्ट

कौन हैं तुकाराम मुंढे

तुकाराम मुंढे एक आईएस ऑफिसर और महाराष्ट्र फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर हैं। वह पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी को लेकर काफी चर्चा में हैं।

बिपाशा की प्रोफेशनल लाइफ

बिपाशा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट वेब सीरीज डेंजरस में नजर आई थीं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म की बात करें तो वह लास्ट अलोन में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ पति करण सिंह ग्रोवर भी लीड रोल में थे। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

काफी समय से बिपाशा बड़े पर्दे से दूर हैं और ना अब तक उन्होंने अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अनाउंसमेंट की है। फैंस को उनके कमबैक का इंतजार है। हालांकि बिपाशा शादी और बेबी के होने के बाद से फैमिली टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी फैमिली मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं।

बॉडी ट्रोलिंग पर क्या बोलीं बिपाशा

बता दें कि कुछ दिनों पहले बिपाशा ने बॉडी शेप को लेकर ट्रोलिंग पर कहा था, मुझे काफी ट्रोल किया गया था। कुछ फोटोग्राफर्स ने मेरी अजीब फोटोज शेयर की। वो ये नहीं देखते कि एक बेबी के साथ महिला को क्या-क्या करना पड़ता है। उनका लाइफस्टाइल कितना बदल जाता है। किसी को फर्क नहीं पड़ता। सब बस ये एक्सपेक्ट करते हैं कि वे बाउंस बैक करें। मैं काफी कॉन्फिडेंट इंसान हूं तो मुझे कोई ट्रोलिंग नहीं तोड़ सकती। मुझे पता है मेरी जर्नी कैसी रही। लोग 40 साल वाले इंसान से 20 साल वाली उम्मीद करते हैं और अगर वे बाउंसबैक नहीं कर पाते तो उन्हें बहुत बुरी तरह ट्रोल किया जाता है। बाहर का शोर मुझे परेशान नहीं करते हैं।

बिपाशा और करण की स्टोरी

बता दें कि बिपाशा और करण की मुलाकात साल 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। एक साल तक डेट करने के बाद दोनों ने फिर साल 2016 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें कई सेलेब्स आए थे। वहीं 2022 में दोनों फिर बेटी के पैरेंट्स बने। करण तो बीच में कुछ शोज में नजर आए हैं, लेकिन दोनों अब फैमिली टाइम ज्यादा स्पेंड करते हैं। फैंस चाहते हैं कि दोनों शादी से पहले की तरह दोबारा साथ काम करें। खैर देखते हैं कि अब बिपाशा का कमबैक कब होता है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'नए डब्बे में भरे कीड़े, अब आप ही उम्मीद'... IAS तुकाराम मुंढे से बोलीं बिपाशा